फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   head constable wife and daughter murder in Surajpur

CG Murder: प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की हत्या, घर से दो KM दूर मिले शव; हेड कांस्टेबल पर उड़ेला गर्म तेल

Mon, 14 Oct 2024 12:23 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 14 Oct 2024 12:23 PM IST
सार

सूरजपुर में  प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या की वारदात सामने आई है। दोनों के ही शव सड़क के दोनों किनारे लहूलुहान अवस्था मे पड़े मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि वारदात को अंजाम कुलदीप साहू नामक व्यक्ति ने दिया है।

विज्ञापन
head constable wife and daughter murder in Surajpur
सूरजपुर में प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले स्थित कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब की 32 वर्षीय मेहुफैज पत्नी और 11 वर्षीय आलिया शेख बिटिया की हत्या कर दी गई है। प्रधान आरक्षक की पत्नी और बिटिया का शव उनके घर से करीब दो कि किलोमीटर दूर स्थित सड़क के किनारे मिलने की खबर है।
विज्ञापन


देर शाम आरक्षक पर उड़ेला था गर्म तेल
बीते रविवार की शाम को जबकि प्रधान आरक्षक तालिब और आरक्षक घनश्याम सोनवानी चौपाटी पर खड़े थे। तब अचानक कुलदीप ने बिरयानी सेंटर से कहाड़ी पर मौजूद गर्म तेल सिपाही घनश्याम पर उड़ेल दिया। बेहद गंभीर हालत में घनश्याम सोनवानी को उपचार के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


वारदात के बाद तालिब के परिवार पर हमला
आरक्षक घनश्याम सोनवानी पर कुलदीप साहू ने हमला कर घटना को अंजाम देकर अफरातफरी के बीच फरार हो गया। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात के बाद कुलदीप भैयाथान रोड स्थित रिंग रोड पर निवासरत प्रधान आरक्षक तालिब के घर पहुंचा और तालिब की पत्नी और बिटिया को बलपूर्वक उठा ले गया। जिसके बाद धारदार हथियार से दोनों ही लोगो का नृशंस हत्या कर शव को दो किलोमीटर दूर फेंक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम रिपोर्ट से होगा वारदात का खुलासा
प्रधान आरक्षक के परिवार की हत्या को लेकर पीएम रिपोर्ट से स्थिति और स्पष्ट रुप से सामने आएगी। बच्ची और महिला के शव की स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

आरोपी इस बात से था नाराज
वहीं खबर है कि आरोपी कोतवाली पुलिस की लगातार कार्यवाही से नाराज था। आरोपी के भाई संदीप ने एक व्यक्ति को छत से धक्का दे दिया था। जिस वजह से पुलिस ने संदीप को जब गिरफ्तार कर रही थी। तब कुलदीप ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर जमकर हुज्जत किया था। जिसके बाद विवाद उस समय भी गहरा गया था जब जिला बदर हो चुके आरोपी के चाचा के खिलाफ जिला बदर की अवहेलना के मामले में पुलिस ने कार्यवाही की थी। चर्चा यह भी है कि आरोपी लगातार पुलिस के द्वारा उसके परिवार के खिलाफ कार्यवाही से बौखलाहट में दिख रहा था।


कुलदीप की तलाश में छापेमारी तेज
वहीं सूरजपुर में इस प्रकार की घटना पहली बार घटित हुई है। जिसमें किसी अपराधी ने पुलिस के परिवार पर ही निशाना साधा हो। कुलदीप की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। कुलदीप का एक वाहन लटोरी के पास बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed