फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Head constable attacked during investigation of land dispute in Gaurela Pendra Marwahi

CG: जमीनी विवाद की जांच में गए प्रधान आरक्षक पर टंगिया से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती; हिरासत में आरोपी

Thu, 24 Jul 2025 07:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Thu, 24 Jul 2025 07:04 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में जमीनी विवाद की जांच के दौरान प्रधान आरक्षक पर आरोपी ने जानलेवा हमला किया। ग्रामीणों की मदद से आरोपी को हिरासत में लिया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल आरक्षक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Head constable attacked during investigation of land dispute in Gaurela Pendra Marwahi
घायल प्रधान आरक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेंड्रा थाना क्षेत्र के डांडजमडी गांव में जमीनी विवाद की जांच के लिए पहुंचे प्रधान आरक्षक हितेश तंवर पर जानलेवा हमला हुआ। घटना के दौरान आरोपी चंद्रभान ने पीछे से टंगिया से हितेश की पीठ पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल हस्तक्षेप कर आरोपी को पकड़ लिया, जिससे वह दोबारा हमला नहीं कर सका। 

विज्ञापन


घायल हितेश को तुरंत जिला अस्पताल, सेनेटोरियम ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हितेश तंवर ने बताया कि वह अकेले ही शिकायत की जांच के लिए गांव गए थे। हमले के बाद पुलिस ने आरोपी चंद्रभान को हिरासत में ले लिया और गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed