फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   He was fearlessly running online betting outside the house, police reached the spot and caught him in Raipur

Raipur Crime: निडर होकर घर के बाहर कर रहा था ऑनलाइन सट्टा संचालित, मौके पर पहुंची पुलिस ने दबोचा

Sat, 05 Apr 2025 06:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 05 Apr 2025 06:52 PM IST
सार

Raipur Crime: छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार ऑनलाइन सट्टा का मामला सामने आ रहा है। राजधानी रायपुर में आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है।

विज्ञापन
He was fearlessly running online betting outside the house, police reached the spot and caught him in Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार ऑनलाइन सट्टा का मामला सामने आ रहा है। राजधानी रायपुर में आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। रायपुर पुलिस ने लिंक के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते सटोरिया सफात अली को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत लालपुर स्थित वार्ड नंबर 51 में एक व्यक्ति अपने घर के बाहर आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान मोबाइल फोन में ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। इस पर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। 
विज्ञापन


पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सफात अली निवासी लालपुर टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें मोबाइल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा winpro9 लिंक के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित करना पाया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने आरोपी सफात अली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 01 नग मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 255/25 धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed