{"_id":"67e4fa93c5c07188cc025c0c","slug":"he-used-to-order-narcotic-pills-from-gujarat-to-raipur-through-speed-post-police-arrested-two-people-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: स्पीड पोस्ट के माध्यम से गुजरात से रायपुर मांगता था नशीली टेबलेट, घूम-घूमकर शहर में बेचा, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: स्पीड पोस्ट के माध्यम से गुजरात से रायपुर मांगता था नशीली टेबलेट, घूम-घूमकर शहर में बेचा, पुलिस ने दबोचा
Thu, 27 Mar 2025 12:43 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:43 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो प्राक्सीवान प्लस के साथ आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो प्राक्सीवान प्लस के साथ आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। टेबलेट को गुजरात की एक कंपनी से डाक घर से स्पीड पोस्ट के माध्यम से मंगाया जाता था। आरोपियों के कब्जे से कुल 200 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो प्राक्सीवान प्लस जब्त किया गया है। इसकी कीमत एक लाख रुपये आंकी गई है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि थाना सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत ग्राम खादी उद्योग भंडार अशोक विहार पास स्थित मैदान में दोपहिया वाहन सवार दो अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखें है। कहीं जाने की फिराक में है। इस पर पुलिस मुखबीर के बताए स्थान पर जाकर हुलिये के व्यक्ति और वाहन की पतासाजी की। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सैबी ए बेंजामिन और अश्वनी पाल निवासी रायपुर का होना बताया। उनके पास से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो प्राक्सीवान प्लस मिला।
आरोपी सैबी ए बेंजामिन और अश्वनी पाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 200 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो प्राक्सीवान प्लस, 02 नग मोबाइल फोन, नगदी रकम 8,500 रुपये और वाहन जब्त किया गया। इसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये है।
विज्ञापन
आरोपी सैबी ए बेंजामिन पूर्व में मेडिकल दुकान में काम कर चुका है, जिससे उसका संपर्क अन्य राज्यों की दवाईयां कंपनियों के लोगों के साथ है। अन्य राज्यों से दवाईयों को किस प्रकार मंगाया जाता है, इसकी जानकारी भी उसे है। इसी का फायदा उठाकर आरोपी गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक मेडिकल कंपनी से विगत आठ माह से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट को डाक घर से स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपने पास रायपुर मंगाता था। अपने साथी अश्वनी पाल के साथ घुम-घुम कर मांग के आधार पर अवैध रूप से बिक्री कर रहा था।