फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   harmful chemical in soft energy drink, samples taken for investigation in Balodabazar

Balodabazar: एनर्जी ड्रिंक की 16 हजार से ज्यादा बोतलें सीज, फूड सेफ्टी विभाग ने जांच के लिए भेजा सैंपल

Sat, 01 Apr 2023 08:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 01 Apr 2023 08:13 PM IST
सार

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शनिवार को सदर वार्ड में मेसर्स राहुल और हेमू कल्याणी वार्ड में माता देवालय खोखली रोड गोडाउन पर छापा मारा। टीम ने एनर्जी ड्रिंक 500 एमएल व 250 एमएल के तीन सैम्पल जांच के लिए रायपुर भेजे हैं। 
 

विज्ञापन
harmful chemical in soft energy drink, samples taken for investigation in Balodabazar
सीज की गई सॉफ्ट ड्रिंक की बोतलें। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भाटापारा में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने एनर्जी सॉफ्ट ड्रिंक की 16 हजार से ज्यादा बोतलों को सीज कर दिया है। जांच के लिए उनके सैंपल भी रायपुर भेजे गए हैं। बताया जा रहा है कि इन सॉफ्ट ड्रिंक्स में हानिकारक कैमिकल मिले हैं। जिनसे कैंसर जैसा खतरा हो सकता है। इसे देखते हुए कार्रवाई की गई है। जांच रिपोर्ट आने तक इन ड्रिंक्स की बिक्री को रोक दिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्रशासन को सॉफ्ट ड्रिंक में हानिकारक कैमिकल होने की सूचना मिली थी। इसके बाद कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शनिवार को सदर वार्ड में मेसर्स राहुल और हेमू कल्याणी वार्ड में माता देवालय खोखली रोड गोडाउन पर छापा मारा। टीम ने एनर्जी ड्रिंक 500 एमएल व 250 एमएल के तीन सैम्पल जांच के लिए रायपुर भेजे हैं। 
विज्ञापन


वहीं लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कुल 500 एमएल की 767 बॉटल व 250 एमएल की 15070 बॉटल को आगामी आदेश तक सीज कर दिया है। टीम ने उसे अभिरक्षा में रखा है। कार्रवाई के दौरान भाटापारा एसडीएम नरेन्द्र बंजारा, उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन उमेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed