{"_id":"68823a08699286db360fdfa5","slug":"hareli-festival-was-celebrated-with-enthusiasm-in-korba-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: कोरबा में धूमधाम से मनाया गया हरेली पर्व, मंत्री लखन लाल देवांगन ने गेड़ी चढ़कर लिया पारंपरिक खेलों का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: कोरबा में धूमधाम से मनाया गया हरेली पर्व, मंत्री लखन लाल देवांगन ने गेड़ी चढ़कर लिया पारंपरिक खेलों का आनंद
Thu, 24 Jul 2025 07:33 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 24 Jul 2025 07:33 PM IST
सार
कोरबा में हरेली पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया, जिसमें उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने दादरखुर्द और बालको नगर में गेड़ी चढ़कर और पारंपरिक खेलों में हिस्सा लिया। नारियल फेंक और कृषि औजारों की पूजा के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी त्योहार की धूम रही।
विज्ञापन
हरेली पर्व
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले में गुरुवार को हरेली पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने दादरखुर्द के भगवान जगन्नाथ मंदिर परिसर और बालको नगर के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। दादरखुर्द में मंत्री ने नांगर और कृषि औजारों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान वे हरेली के रंग में रंगे नजर आए और गेड़ी चढ़ने के साथ-साथ पारंपरिक खेलों में भी शामिल हुए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी भी मौजूद रहे।मंत्री देवांगन ने हरेली पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है, और हरियाली अमावस्या पर मनाया जाने वाला हरेली त्योहार यहां की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। यह पर्व किसानों द्वारा नांगर और कृषि औजारों की पूजा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और हरियाली की महत्ता को भी दर्शाता है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्यों ने सुबह से ही हरेली की तैयारियों में हिस्सा लिया। बुधवारी से सुभाष चौक तक नारियल फेंकते हुए और जयघोष के नारे लगाते हुए उन्होंने उत्सव मनाया। आरएसएस सदस्यों ने बताया कि हरेली छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार है, जिसे बड़े उत्साह के साथ नारियल फेंककर और अन्य रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने विधि-विधान से पूजा-पाठ कर इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। जगह-जगह नारियल फेंक और अन्य पारंपरिक गतिविधियों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन