{"_id":"67cc34eed4cd8656290cc9ac","slug":"happiness-of-marriage-turned-into-mourning-everyone-is-shocked-by-incident-in-ramanujganj-in-balrampur-ramanuj-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur Ramanujganj: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, रामानुजगंज की घटना से हर कोई है स्तब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur Ramanujganj: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, रामानुजगंज की घटना से हर कोई है स्तब्ध
Sat, 08 Mar 2025 05:46 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 08 Mar 2025 05:46 PM IST
सार
बलरामपुर रामानुजगंज नगर में हुई हृदय विदारक घटना से सब स्तब्ध है। नगर के वार्ड क्रमांक 6 के घर में शादी की खुशियां मन रही थी हल्दी की तैयारी को लेकर घर के सभी सदस्य बहुत ही उत्साहित थे।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
बलरामपुर रामानुजगंज नगर में हुई हृदय विदारक घटना से सब स्तब्ध है। नगर के वार्ड क्रमांक 6 के घर में शादी की खुशियां मन रही थी हल्दी की तैयारी को लेकर घर के सभी सदस्य बहुत ही उत्साहित थे। दुल्हन की बड़ी बहन भी शादी को लेकर काफी खुश थी शाम के समय खाना बनाने के लिए आलू निकालने गई थी इसी दौरान वह गिरने लगी तो छोटी बहन जिसका शादी हो रहा था उसने अपने हाथ में उसे पकड़ लिया एवं तत्काल अस्पताल ले गए परंतु इसी दौरान उसकी मौत हो गई थी। शादी की खुशियां मातम में बदल गई कोई भी विश्वास नहीं कर पा रहा था कि जो कुछ देर पहले पूर्णता स्वस्थ थी एवं हर काम में हाथ बटा रही थी शगुन के गाना गा रही थी वह इस प्रकार से छोड़कर चली जाएगी।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 6 निवासी सेवानिवृत वनपाल प्रशांत पांडे की तीसरी नंबर की बेटी की शादी की तैयारी जोर-जोर से चल रही थी घर में हल्दी का कार्यक्रम था जिसे लेकर सभी लोग तैयारी में लगे थे शाम को खाना बनाने के लिए बड़ी बहन आलू निकालने के लिए कमरे में गई इसी दौरान वह गिरने लगी तो छोटी बहन जिसकी शादी होनी थी वह उसे सहारा दिया व घर के अन्य सदस्यों को बुलाया एवं उसे तत्काल अस्पताल ले गए परंतु उसकी मौत हो चुकी थी। दुल्हन की बड़ी बहन रानू पांडे जिसकी उम्र 35 वर्ष है उसके दो मासूम छोटे-छोटे बच्चियों हैं शादी झारखंड के कोकरवा में हुई है। 6 मार्च को घर में शादी थी एवं 4 मार्च को रामानुजगंज पहुंची थी अपनी बहन सोनू पांडे की शादी को लेकर वह काफी खुश थी। अचानक हुई घटना से सब कोई स्तब्ध है। बड़ी बहन शिक्षिका रेनू पांडे ने बताया कि पहले से उसे किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी अचानक कैसे हो गया हम लोग नहीं समझ पा रहे हैं।
विज्ञापन
शादी की खुशियां मातम में तब्दील
बहन की शादी की खुशियां ऐसी थी कि घर का हर एक सदस्य काफी खुश था सभी जोर-जोर से शादी की तैयारी में लगे थे हल्दी की तैयारी काफी धूमधाम से की गई थी इस बीच 5 मार्च के शाम को ही घटना से शादी की खुशियां माताम में तब्दील हो गई।
विज्ञापन