{"_id":"67361dbdb058c2b915048f50","slug":"haldwani-student-falls-in-water-park-of-fun-city-in-bareilly-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: वाटर पार्क देखकर छात्रा को पड़ा दौरा, सहेली व शिक्षकों ने पानी से निकाला; सभी हल्द्वानी से टूर पर थे आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वाटर पार्क देखकर छात्रा को पड़ा दौरा, सहेली व शिक्षकों ने पानी से निकाला; सभी हल्द्वानी से टूर पर थे आए
Thu, 14 Nov 2024 09:26 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 14 Nov 2024 09:26 PM IST
सार
बरेली में छात्रा को वाटर पार्क देखकर दौरा पड़ा और वह पानी में गिर पड़ी। पानी में गिरने पर वह डूबने लगी। उसकी सहेलियां व शिक्षकों ने उसे तत्काल बाहर निकाल लिया और निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी से स्कूल टूर के साथ आई छात्रा को वाटर पार्क देखकर दौरा पड़ा और वह पानी में गिर पड़ी। पानी में गिरने पर वह डूबने लगी। उसकी सहेलियां व शिक्षकों ने उसे तत्काल बाहर निकाल लिया और निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। फिर बेहोशी में ही हल्द्वानी ले जाया गया।
विज्ञापन
बीएम पब्लिक स्कूल हीरानगर हल्द्वानी से उप प्रधानाचार्य एकता साह, रमेश चंद्र गुरुरानी व रेनू कोलिया आदि के नेतृत्व में चार बसों से ढाई सौ बच्चे फन सिटी में घूमने आए थे। बच्चे नौ से 12वीं कक्षा के थे। स्लाइडिंग स्विमिंग पूल के पास पानी देखकर अचानक कक्षा 12 की छात्रा अंजलि रावत पुत्री राजेंद्र सिंह रावत निवासी नैनी व्यू कॉलोनी जयसिंह भगवानपुर हल्द्वानी को दौरा आ गया और वह पानी में गिर गई।
विज्ञापन
पानी में गिरने पर वह डूबने लगी। उसकी सहेलियां व शिक्षकों ने उसे तत्काल बाहर निकाल लिया और निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां वह बेहोशी की हालत में थी। पुलिस ने परिजनों से वार्ता की। वह उसे इसी हालत में हल्द्वानी ले गए।
विज्ञापन