फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Guruprakash Paswan Raipur visit tomorrow: took a meeting for BJP tricolor campaign

कल रायपुर में रहेंगे पासवान: बीजेपी के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लेंगे बैठक, इस रणनीति पर होगा मंथन

Mon, 05 Aug 2024 08:28 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 05 Aug 2024 08:28 PM IST
सार

Guruprakash Paswan: बीजेपी के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर छह अगस्त को पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई में बैठक होगी। इसमें भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान पर चर्चा की जायेगी।

विज्ञापन
Guruprakash Paswan Raipur visit tomorrow: took a meeting for BJP tricolor campaign
बीजेपी कार्यालय, नवा रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Guruprakash Paswan: बीजेपी के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर छह अगस्त को पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई में बैठक होगी। इसमें भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान पर चर्चा की जायेगी। इसमें शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार भाजपा के मंत्री गुरुप्रकाश पासवान कल रायपुर पहुंचेंगे। पासवान हर घर तिरंगा अभियान प्रदेश के प्रभारी हैं। वो पार्टी कार्यकर्ताओं से अन्य मुद्दों पर भी मंथन कर रणनीति बनायेंगे। 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश महामंत्री और हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश संयोजक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान को लेकर 6 अगस्त को होने वाली इस बैठक में अभियान पर विस्तार से चर्चा होगी। इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए तैयारी की जाएगी। श्रीवास्तव ने 'हर घर तिरंगा अभियान' कार्यक्रम को लेकर कहा कि विगत वर्षों से पार्टी के कार्यकर्ता सभी देशवासियों के साथ मिलकर देशभर में हर्वोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ "हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा" विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाते आ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से तो पूरे देश में 'हर घर तिरंगा' अभियान के लिए सब में उत्साह रहता है। इसे लेकर अब तो तरह-तरह के इनोवेशन भी होने लगे हैं। तिरंगे को लेकर ये उल्लास, ये उमंग हमें एक-दूसरे से जोड़ती है। श्रीवास्तव ने कहा कि इस अभियान के तहत 11 से 14 अगस्त 2024 तक तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा और इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा की अग्रणी भूमिका रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक घर एवं व्यावसायिक केन्द्रों पर 'हर घर तिरंगा' फहराने के लिये अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इन कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया जाएगा ताकि वे राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत रहें। श्रीवास्तव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को हम बूथ स्तर तक जाकर सफल बनाएंगे। हमें राष्ट्र की मजबूती के लिए कार्य करना है और

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed