फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Guru Ghasidas Lok Kala Mahotsav Entries invited from district level Panthi dance groups till November 27 in CG

गुरू घासीदास लोक कला महोत्सव 2024-25: जिला स्तरीय पंथी नृत्य दलों से प्रविष्टियां 27 नवंबर तक आमंत्रित

Thu, 21 Nov 2024 06:09 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 21 Nov 2024 06:09 PM IST
सार

गुरू घासीदास लोक कला महोत्सव वर्ष 2024-25 आयोजन के लिए आगामी 27 नवंबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं।

विज्ञापन
Guru Ghasidas Lok Kala Mahotsav Entries invited from district level Panthi dance groups till November 27 in CG
पंथी नृत्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरू घासीदास लोक कला महोत्सव वर्ष 2024-25 आयोजन के लिए आगामी 27 नवंबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि जिला स्तर के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इच्छुक जिला स्तर के पंथी नृत्य दलों/समूहों को प्रस्तुत प्रविष्टियों के साथ ही अनुसूचित जाति लोक कला दल का पूर्ण विवरण, अनुसूचित जाति वर्ग में अपनी पारम्परिक कला के माध्यम से चेतना जागृत करने तथा सामाजिक उत्थान के लिए यदि कार्य किए गए हैं, तो इसका विवरण प्रस्तुत करना होगा। 
विज्ञापन


इसके साथ ही यदि कोई अन्य पुरस्कार प्राप्त किये हो, तो उसकी जानकारी, प्रविष्टिकर्ता के उत्कृष्ट कार्य के विषय में कोई लेख प्रकाशित हुआ हो, तो उसके विवरण की प्रतियां, सामाजिक चेतना जागृत करने तथा सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में अपने कार्य के संबंध में कोई प्रख्यात व्यक्ति अथवा पत्र-पत्रिकाओं द्वारा टिप्पणी की गई हो, तो उसकी प्रति, अन्य जानकारी जो प्रविष्टिकर्ता देना चाहे, संलग्न करना तथा प्रविष्टियां में टीम का नाम, सम्मिलित होने वाले सदस्यों की संख्या, अध्यक्ष एवं सचिव के मोबाईल नंबर होना अनिवार्य है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इच्छुक जिला स्तर के पंथी नृत्य दल/समूह 27 नवम्बर की शाम 5 बजे तक कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 85 स्थित आदिवासी विकास विभाग में उपस्थित होकर प्रविष्टियां प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed