फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   GST evasion of 250 crore rupees caught in 9 mining companies in Chhattisgarh

बड़ी कामयाबी : छत्तीसगढ़ में अधिकारियों ने 9 खनन कंपनियों में 250 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी

Sat, 04 Sep 2021 03:33 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, रायपुर
एजेंसी, रायपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 04 Sep 2021 03:33 AM IST
सार

  • अगस्त में केंद्रीय जीएसटी टीम ने इन कंपनियों की तरफ से किए जाने वाले भुगतान का चलाया था सत्यापन अभियान
  • जीएसटी अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इनमें 2 सरकारी कंपनियां भी हैं शामिल

विज्ञापन
GST evasion of 250 crore rupees caught in 9 mining companies in Chhattisgarh
money - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

छत्तीसगढ़ की नौ खनन कंपनियों में 250 करोड़ रुपये के वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) की चोरी पकड़ी गई है। एक जीएसटी अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इनमें 2 सरकारी कंपनियां भी शामिल हैं।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि अगस्त में केंद्रीय जीएसटी टीम ने इन कंपनियों की तरफ से किए जाने वाले भुगतान का सत्यापन अभियान चलाया था। सत्यापन के दौरान पाया गया कि ये कंपनियां खनन के लिए विभिन्न प्रकार के शुल्क व लेवी का भुगतान करती हैं, जिनमें रॉयल्टी, जिला खनिज फंड (डीएमएफ) चार्ज, एनएमईटी (राष्ट्रीय खनिज खनन ट्रस्ट), विकास उपकर, पर्यावरण उपकर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


सत्यापन में इन कंपनियों की तरफ से विकास उपकर, पर्यावरण उपकर जैसी लेवी पर जीएसटी का भुगतान नहीं किए जाने की बात सामने आई, जो कर चोरी की श्रेणी में आता है। अधिकारी ने बताया कि गणना करने पर ब्याज समेत यह कर चोरी लगभग 250 करोड़ रुपये की पाई गई है। इन सभी कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed