{"_id":"64fff392e8c7e37b2f0b7f08","slug":"group-of-elephants-crushed-woman-in-korba-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों का आतंक: घर में सो रही बुजुर्ग महिला की हाथी ने ले ली जान, अब तक तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों का आतंक: घर में सो रही बुजुर्ग महिला की हाथी ने ले ली जान, अब तक तीन की मौत
Tue, 12 Sep 2023 10:49 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क,
अमर उजाला नेटवर्क,
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 12 Sep 2023 10:49 AM IST
सार
कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज में हाथियों के दल ने एक महिला को कुचल दिया। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची है।
विज्ञापन
हाथियों का दल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज में मंगलवार सुबह हाथियों ने एक वृद्ध महिला को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि पसान रेंज के पनगवां गांव में सुबह चार बजे हाथियों के दल ने धावा बोल दिया। हाथियों ने घर पर सो रही सोन कुंवर (65) को कुचल दिया।
विज्ञापन
दो दिन पहले ही हाथियों ने चोटिया में दो महिलाओं जान ले ली थी। लगातार जनहानि से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची है। कटघोरा वनमंडल में अभी 45 से अधिक हांथीयों का दल क्षेत्र में विचरण कर रहा है।
विज्ञापन