फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   groom took out baraat on a tractor In Balod

CG: दुल्हन की डिमांड पूरी करने के लिए दूल्हे ने ट्रैक्टर से निकाली बरात, कहा- यह किसानों की शान; देखें वीडियो

Thu, 24 Apr 2025 05:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Thu, 24 Apr 2025 05:03 PM IST
सार

बालोद के वेद प्रकाश ने दुल्हन दीपांजलि की इच्छा पर ट्रैक्टर काफिले के साथ अनोखी बारात निकाली, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। पंजाब-हरियाणा जैसा स्वैग लिए इस बारात को देखने राहगीर रुक गए।

विज्ञापन
groom took out baraat on a tractor In Balod
ट्रैक्टर से निकाली बरात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक अनोखी शादी सुर्खियों में है। दूल्हा वेद प्रकाश अपनी दुल्हन दीपांजलि को लेने लग्जरी कार नहीं, बल्कि ट्रैक्टरों के काफिले के साथ निकला। साल्हे से भाटा गांव बी तक गई इस बारात में पंजाब-हरियाणा जैसा ट्रैक्टर स्वैग देखने को मिला। बारातियों का जोशीले अंदाज में स्वागत हुआ। दूल्हे ने बताया कि दुल्हन की इच्छा थी कि वह अनोखे अंदाज में आए और ट्रैक्टर किसानों की शान है, इसलिए यह तरीका चुना।

विज्ञापन




ट्रैक्टर काफिले में सजा-धजा दूल्हा और उसके दोस्तों ने मौज-मस्ती के साथ बारात निकाली, जबकि पीछे बाराती भी ट्रैक्टरों में सवार थे। राहगीरों ने इस अनोखी बारात को रुककर देखा, क्योंकि आजकल लोग एयर-कंडीशंड गाड़ियों को तरजीह देते हैं। इस शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे एक-दूसरे के साथ साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed