{"_id":"63401445d0a63c29745f10b1","slug":"grocery-store-shopkeeper-arrested-for-selling-liquor-in-chhattisgarh-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: किराना दुकान से बेच रहा था शराब, ग्राहक बनकर पहुंच गई पुलिस, स्टील के टब और डिब्बों में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: किराना दुकान से बेच रहा था शराब, ग्राहक बनकर पहुंच गई पुलिस, स्टील के टब और डिब्बों में मिली
Fri, 07 Oct 2022 05:28 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Fri, 07 Oct 2022 05:28 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में शराबबंदी की मांग के बीच अवैध रूप से बिक्री भी जारी है। आबाकरी विभाग और पुलिस कार्रवाई करती है, लेकिन आरोपी नए-नए तरीके बेचने के निकाल लेते हैं।
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ किराना दुकानदार गिरफ्तार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक किराना की दुकान से शराब की बिक्री की जा रही थी। पुलिस को पता चला तो ग्राहक बनकर पहुंच गई। मौके से पुलिस ने स्टील के टब और प्लास्टिक के डिब्बों से 160 लीटर महुतआ शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, छुरी के यादव मोहल्ला निवासी राधेश्याम ढिंढवार की घर में ही किराना दुकान है। पुलिस को लंबे समय से क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायत मिल रही थी, लेकिन आरोपी तक नहीं पहुंच पा रहे थे। इस बीच पुलिस को दुकान के बारे में पता चला तो एक सिपाही को ग्राहक बनाकर भेज दिया।
दशहरे की रात किराना दुकान में पहुंचे सिपाही ने शराब मांगी तो राधेश्याम ने दे दी। इसके बाद पुलिस टीम पहुंच गई। तलाशी के दौरान पता चला कि स्टील के टब और और जेरीकेन में शराब को छिपाकर रखा था। उसे जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आबाकरी एक्ट में कार्रवाई की जा रही है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।