{"_id":"68dce9cd6cd0e41b7b004ff9","slug":"grand-kanya-bhoj-on-navami-in-jagdalpur-small-forms-of-goddess-durga-distributed-blessings-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर में नवमी पर भव्य कन्या भोज: मां दुर्गा के छोटे स्वरूपों ने बांटी आशीर्वाद की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर में नवमी पर भव्य कन्या भोज: मां दुर्गा के छोटे स्वरूपों ने बांटी आशीर्वाद की सौगात
Wed, 01 Oct 2025 02:14 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:14 PM IST
सार
शारदीय नवरात्र के नवमी दिन मां दुर्गा के नव रूपों का पूजन करते हुए जगदलपुर के अधिकांश घरों में कन्या भोज का आयोजन किया गया। सुबह से ही लोग छोटी बच्चियों को खोजते नजर आए, जिन्हें नव रूप में तैयार कर विधि-विधान से पूजा के बाद भोजन कराया गया।
विज्ञापन
जगदलपुर में नवमी पर भव्य कन्या भोज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शारदीय नवरात्र के नवमी दिन मां दुर्गा के नव रूपों का पूजन करते हुए जगदलपुर के अधिकांश घरों में कन्या भोज का आयोजन किया गया। सुबह से ही लोग छोटी बच्चियों को खोजते नजर आए, जिन्हें नव रूप में तैयार कर विधि-विधान से पूजा के बाद भोजन कराया गया। कन्याओं को घर लाने से पहले उनके पैरों को धोकर और पोछकर ससम्मान घर में लाया गया। उसके बाद उन्हें मां दुर्गा के स्वरूप में तैयार किया गया और पैरों में अलता लगाकर आरती भी उतारी गई।
कन्या भोज में उपस्थित लोगों ने नव रूप में तैयार बच्चियों का आशीर्वाद लिया और कहा कि मां कृपा दृष्टि बनाकर रखें। आसपास रहने वाले लोग भी इस अवसर में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने के बाद अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखने की कामना करते रहे। कन्या भोज के लिए आए लोगों की कतारें लंबी रही। महिलाएं अपने घरों में कन्याओं को ले जाने और उपवास करने के लिए इंतजार करती नजर आईं। इस दौरान पूरे आयोजन में भक्तिभाव और उत्सव का माहौल बना रहा।