फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Governor Harichandan took a Vice Chancellors meeting in Chhattisgarh Raj Bhavan for Educational activities

छत्तीसगढ़ राजभवन में लगी कुलपतियों की दरबार: शैक्षणिक गतिविधियों पर राज्यपाल हरिचंदन ले रहे समीक्षा बैठक

Tue, 25 Jul 2023 04:20 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 25 Jul 2023 04:20 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज मंगलवार को राजभवन में राज्य के सभी शासकीय विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान कार्य एवं अन्य कार्यो की समीक्षा कर रहे हैं। इसमें सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
Governor Harichandan took a Vice Chancellors meeting in Chhattisgarh Raj Bhavan for Educational activities
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज मंगलवार को राजभवन में राज्य के सभी शासकीय विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान कार्य एवं अन्य कार्यो की समीक्षा कर रहे हैं। इसमें सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को बुलाया गया है। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सभी शासकीय कर्मचारी भी मौजूद हैं।  

विज्ञापन





बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन की स्थिति, नैक (नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन कौंसिल) की ओर से विश्वविद्यालयों एवं संबंद्ध महाविद्यालयों के मूल्यांकन की स्थिति, ग्रेडिंग और संस्थानों के नेक ग्रेडिंग सुधारने के लिए किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा हो रही है। साथ ही विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक पदों पर भर्ती एवं नियुक्ति आदि की भी समीक्षा की जा रही है। 
विज्ञापन




बैठक में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय और अन्य उच्च शैक्षणिक संस्थाओं के मध्य हुए एमओयू, अकादमिक सत्र के पालन, परीक्षाओं एवं परिणाम के समय पर जारी करने के संबंध में एवं विश्वविद्यालयों के कराए गए विशेष अनुसंधान, नवाचार आदि की जानकारी भी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed