Government job: सेना में सरकारी नौकरी का सुनहरा चांस; अब 25 अप्रैल तक करें अग्निवीर के लिए ऑलाइन आवेदन
Government job: सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिये खुशखबरी है।
विस्तार
Government job: सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिये खुशखबरी है। भारतीय थल सेना की ओर से अग्निवीर की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना को www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर डिटेल में जानकारी देख सकते हैं।
Read More: मास्टर माइंड मंगेतर: नहीं करना चाहती थी शादी, होने वाली पति को किडनैप करने की रची साजिश; प्रेमी ने दिया साथ
इन पदों पर भर्ती
- अग्निवीर की भर्ती जनरल
- तकनीकी
- कर्लक
- ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वीं)
- महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू,
- नर्सिंग सहयोगी
- सिपाही फॉर्मा के पद
सेना ने किया आगाह
बड़ी और खासत बात ये है कि सेना में भर्ती के लिए अब ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दी गयी है। इसके साथ ही यदि आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी आ रही हो तो वे सेना भर्ती कार्यालय के दूरमाष क्रमांक 0771-2965212 अथवा 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा भारतीय सेना ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी एवं केवल योग्यता के आधार पर होता है, इसलिए आवेदन भर्ती के लिए किसी भी अनाधिकृत व्यक्तियों के झांसे में ना आये।