फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Government is determined to make Chhattisgarh healthy said CG CM vishnudeo Sai

सीएम साय बोले: स्वस्थ छत्तीसगढ़ बनाने के लिये सरकार संकल्पित, गांव-गांव घुमेगा सुपोषण रथ, देगा ये संदेश

Mon, 02 Sep 2024 08:05 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 02 Sep 2024 08:05 PM IST
सार

Nutrition chariot; Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने आज यहां अपने निवास में आयोजित तीजा पोरा तिहार पर महिला एवं बाल विकास के सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना  किया।

विज्ञापन
Government is determined to make Chhattisgarh healthy said CG CM vishnudeo Sai
सीएम साय ने महिला एवं बाल विकास के सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Nutrition chariot; Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने आज यहां अपने निवास में आयोजित तीजा पोरा तिहार पर महिला एवं बाल विकास के सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना  किया। यह रथ राज्य के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर  लोगों को पोषण का संदेश देगा। रथ में सुपोषण पर केंद्रित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। सुपोषण रथ के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलो में पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी ऑडियो, वीडियो संदेशों का प्रसारण किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्वस्थ और सुपोषित छत्तीसगढ़ की अवधारणा को साकार करने के लिये हम कृत संकल्पित हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुपोषण एवं एनीमिया जैसी चुनौतियों का सामना करने के लिये छत्तीसगढ़ शासन की ओर से गंभीर प्रयास किये जा रहें है। 52 हजार से अधिक आंगनबाडी केन्द्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, शिशुवती महिलाओं, 0 से 06 साल के बच्चें किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य पोषण संबंधी सेवाओं का प्रदाय किया जा रहा है। सुपोषण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये समुदाय, परिवार एवं व्यक्यिगत स्तर से सकरात्मक व्यवहार परिवर्तन भी बहुत आवश्यक है। 
विज्ञापन




एक महीने तक सुपोषण माह
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमुदाय तक स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता संबंधी संदेशों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये
1 सितम्बर से 30 सितम्बर 2024 तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है ताकि एक जन आंदोलन के रूप में सुपोषण की यात्रा में समुदाय के विभिन्न घटक सहभागी हो सके। पोषण माह के दौरान इस वर्ष एनीमिया वृद्धि निगरानी, पूरक पोषण आहार, पोषण भी पढ़ाई भी, गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदाय हेतु तकनीक का प्रयोग और समग्र पोषण पर ध्यान केंदित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएम ने की ये अपील
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के जनप्रतिनिधि, पंचायती राज संस्था की प्रतिनिधि, महिला स्व-सहायता समूहों, प्रबुद्ध वर्ग, विद्यार्थी वर्ग, सर्वाजनिक एवं निजी क्षेत्रों के निकायों के प्रतिनिधियों एवं समस्त जनसमुदाय से आह्वान किया है कि पोषण माह की गतिविधियों में पूरे उत्सह और ऊर्जा के साथ सहभागी बने। छतीसगढ़ को कुपोषण एवं एनीमिया मुक्त करने का संकल्प लेते हुए स्वयं भी सही पोषण व्यवहार को अपनाये और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed