फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   government boys higher secondary school in the district has a glorious history in Balrampur Ramanujganj

बलरामपुर रामानुजगंज: जिले के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का रहा गौरवशाली इतिहास

Wed, 10 Dec 2025 05:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 10 Dec 2025 05:50 PM IST
सार

रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 6 में स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्षेत्र का सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है। यह विद्यालय आजादी से पूर्व, वर्ष 1934 से लगातार संचालित हो रहा है और सरगुजा संभाग के सबसे पुराने बालक शासकीय विद्यालयों में शामिल है।

विज्ञापन
government boys higher secondary school in the district has a glorious history in Balrampur Ramanujganj
विद्यालय का रहा गौरवशाली इतिहास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 6 में स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्षेत्र का सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है। यह विद्यालय आजादी से पूर्व, वर्ष 1934 से लगातार संचालित हो रहा है और सरगुजा संभाग के सबसे पुराने बालक शासकीय विद्यालयों में शामिल है। लगभग 90 वर्षों की अपनी लंबी शैक्षणिक यात्रा में विद्यालय ने उत्कृष्टता और अनुशासन की अनूठी परंपरा को बनाए रखा है। विद्यालय से जुड़े कई ऐतिहासिक तथ्य आज भी इसकी पहचान को और मजबूत बनाते हैं। यहां से शिक्षा प्राप्त कर असंख्य डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी, सफल उद्यमी, समाजसेवी और राजनेता देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। यह उपलब्धियाँ विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और समर्पित शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रयासों का प्रमाण हैं।

विज्ञापन


प्राचार्य मुरलीधर पांडे ने बताया कि  विद्यालय के वर्तमान प्राचार्य मुरलीधर पांडे ने बताया कि 1934 से अब तक विद्यालय बिना रुके संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने भवन के साथ-साथ अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए भवन में भी कक्षाएँ संचालित की जाती हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण प्राप्त हो रहा है। प्राचार्य के अनुसार, विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम हमेशा उत्कृष्ट रहता है। यही कारण है कि हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ शासन के कद्दावर मंत्री रामविचार नेताम ने इसी विद्यालय से हायर सेकेंडरी तक की शिक्षा प्राप्त की। नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के वर्तमान अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने भी 12वीं तक की पढ़ाई इसी विद्यालय से की और अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत भी यहीं से की। इसके अतिरिक्त, विद्यालय से पढ़े कई छात्र राज्य प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, स्वास्थ्य विभाग, इंजीनियरिंग क्षेत्र एवं निजी क्षेत्र में उच्च पदों पर कार्यरत हैं और अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केवल अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने भव्य परिसर और बड़े-बड़े कक्षों के लिए भी प्रसिद्ध है। इसका विस्तृत भवन एवं सुव्यवस्थित परिसर विद्यार्थियों को एक बेहतर शिक्षण वातावरण प्रदान करता है। विद्यालय परिसर में स्थित हाई स्कूल मैदान रामानुजगंज क्षेत्र का सबसे बड़ा खेल मैदान माना जाता है। यह मैदान आजादी के पूर्व से ही मौजूद है और यहां खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अनेक ऐतिहासिक आयोजन वर्षों से होते आए हैं। यह मैदान स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों का मुख्य केंद्र रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed