{"_id":"58fc97314f1c1b8f338b5e92","slug":"gov-employees-get-7th-pay-scale-from-1st-july-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ः 1 जुलाई से मिलेगा सरकारी कर्मचारियों को 7वें वेतनमान का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ः 1 जुलाई से मिलेगा सरकारी कर्मचारियों को 7वें वेतनमान का लाभ
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
Updated Sun, 23 Apr 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रमन सिंह
- फोटो : twitter
छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों को एक जुलाई से 7वें वेतनमान का लाभ देने का ऐलान कर दिया है। शनिवार को मुख्यमंत्री रमन सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक के बाद उद्योग और वाणिज्यिक कर मंत्री अमर अग्रवाल ने मंत्रि परिषद के फैसलों की जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सरकारी कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को एक जनवरी 2016 से लागू करने का निर्णय लिया है। जबकि शासकीय कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के अनुसार नकद वेतन का भुगतान जुलाई 2017 से किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस फैसले से छत्तीसगढ़ सरकार के लगभग दो लाख 60 हजार कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। इससे सरकार पर 3500 करोड़ का अतिरिक्त वार्षिक भार पड़ेगा।
विज्ञापन