फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Young man riding scooter ran over a wild elephant

Video: जंगली हाथी को स्कूटी सवार युवक ने दौड़ाया, तलाश शुरू; वन विभाग बोला- ऐसा करना खतरनाक हो सकता

Mon, 01 Sep 2025 09:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 01 Sep 2025 09:23 PM IST
सार

यह वीडियो दो दिन पुराना है, जब हाथी सड़क पार कर रहा था, उसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक बड़े ही लापरवाह और खतरनाक तरीके सड़क पार करते हुए जंगली हाथी को पीछे से दौड़ाते हुए उसके पीछे-पीछे चला गया

विज्ञापन
Young man riding scooter ran over a wild elephant
हाथी को दौड़ाता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जंगली हाथियों के कई वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन इस बार एक चिंताजनक वीडियो मरवाही इलाके से सामने आया है। जिसमें एक स्कूटी सवार युवक सड़क पार कर रहे हाथी को स्कूटी से दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। यह घटना दो दिन पहले की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जंगली हाथी सड़क पार कर रहा है, इस दौरान स्कूटी सवार युवक उस हाथी को पीछे से दौड़ाने लगता है।

विज्ञापन




मरवाही वन मंडल में बीते एक माह पहले मध्यप्रदेश की सीमा से दो हाथी पहुंचे थे, लेकिन एक हाथी वापस मध्यप्रदेश की सीमा पर पुनः दाखिल हो गया, जबकि दूसरा अकेला एक दांत वाला हाथी मरवाही से कोरबा जिले की सीमा में दाखिल हो गया। यह वीडियो दो दिन पुराना है, जब हाथी सड़क पार कर रहा था, उसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक बड़े ही लापरवाह और खतरनाक तरीके सड़क पार करते हुए जंगली हाथी को पीछे से दौड़ाते हुए उसके पीछे-पीछे चला गया। यह कितना खतरनाक साबित हो सकता था, शायद ही वो शख्स कल्पना भी नहीं कर सकता। बहरहाल मामले में वन अधिकारियों का कहना है हाथी शेड्यूल 1 का प्राणी है और उसके साथ इस तरह की छेड़छाड़ करना बहुत ही गंभीर है। मामले में स्कूटी सवार व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed