फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Villagers created ruckus when under bridge was not built on the railway line in Gaurela Pendra Marwahi

GMP : रेलवे लाइन पर अंडर ब्रिज नहीं बनने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा, काम बंद कर दिया ये अल्टीमेटम

Wed, 03 Jan 2024 02:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 03 Jan 2024 02:55 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में पूर्व-पश्चिम रेल कॉरिडोर पेंड्रारोड से गेवरारोड रेलवे लाइन पर बन रहे रेलवे ट्रैक पर ग्रामीणों के आवाजाही के लिए के लिए अंडर ब्रिज निर्माण के लिए ग्रामीणों ने काम बंद हड़ताल किया है।

विज्ञापन
Villagers created ruckus when under bridge was not built on the railway line in Gaurela Pendra Marwahi
अंडर ब्रिज नहीं बनने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में पूर्व-पश्चिम रेल कॉरिडोर पेंड्रारोड से गेवरारोड रेलवे लाइन पर बन रहे रेलवे ट्रैक पर ग्रामीणों के आवाजाही के लिए के लिए अंडर ब्रिज निर्माण के लिए ग्रामीणों ने काम बंद हड़ताल किया है। ग्रामीणों की माने तो रेलवे कॉरिडोर द्वारा बनाए जा रहे रेल मार्ग से हमारा गांव दो भागों में बांटा जा रहा है, आने-जाने के लिए जो दूसरे अंडरब्रिज का निर्माण किया गया है, वह गांव से काफी बाहर है ऐसे में हमें गांव से दूसरे मोहल्ले जाने के लिए काफी दिक्कत और समस्या उत्पन्न हो जाएगी। रेलवे प्रशासन जब तक हमारे निस्तारी मार्ग पर अंडर ब्रिज तैयार नहीं करेगा हम रेलवे का काम बंद कर आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन

 

दरअसल रेलवे कॉरिडोर के तहत बनाए जा रहे पेंड्रारोड से गेवरा रोड तक रेलवे लाइन का निर्माण तेज गति से चल रहा है, निर्माण की एजेंसी इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड इस पर काम कर रही है। लगभग 90 किलोमीटर की इस रेलवे लाइन पर पेंड्रारोड सारबहरा, धनगवा, ललाती, कोटमी, मातिन - पसान होकर गेवरा तक जाएगी जहां रेलवे जमीन की सतह के लगभग 50 फीट ऊपर रेलवे ट्रैक बना रही है। इस पर धनगवा गांव के पास एक बड़ी आबादी का हिस्सा रेलवे ट्रैक के दो किलोमीटर के दायरे के मात्र दो अंडर ब्रिज का ही निर्माण किया है, जबकि ग्रामीणों का मानना है कि हमारे गांव के मध्य से वर्षो पुराना सड़क जो गांव के दूसरे हिस्से में है इस बीच के हिस्से से रेलवे ट्रैक जा रही है हमारा गांव दो हिस्सों में बट गया है, निस्तार के साथ-साथ हमारे गांव से लगे अन्य दर्जन भर गांव अंडर ब्रिज नहीं बनने के कारण कट जाएंगे, जिससे हमें काफी परेशानी होगी।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं आज काफी संख्या में महिला बच्चे सहित स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और रेलवे का काम बंद करवा दिया है। ग्रामीणों की मानें तो अंडरब्रिज नहीं बनेगा तो हम रेलवे का काम बंद कर देंगे। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ने इस पूरे मामले पर ग्रामीणों के पक्ष को रख रहे हैं उनका कहना है कि रेलवे  प्रशासन अपने खर्चे को कम करने के लिए इस तरीके का निर्माण कर रही है जिससे ग्रामीण परेशान होंगे हम उनकी लड़ाई लड़ेंगे और इनको न्याय दिला कर रहेंगे। 

 

हालांकि ग्रामीणों की माने तो पहले भी उनके द्वारा रेलवे के साथ स्थानीय प्रशासन और ठेका कंपनी के लोगों को अपनी परेशानी के बारे में बतलाया गया पर महीनों बीत जाने के बाद भी उनके द्वारा कोई भी समस्या का समाधान नही निकाला गया। हालांकि इस पूरे मामले में इरकान इंटरनेशनल लिमिटेड का कोई भी अधिकारी कर्मचारी अपनी बात रखने सामने नहीं आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed