फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   two killed including woman, 12-year-old child injured in pickup collision in gpm

सड़क हादसे में 2 की मौत: तेज रफ्तार पिकअप ने बस के इंतजार में खड़ी महिला को कुचला, फिर बाइक सवार को मारी टक्कर

Sun, 30 Apr 2023 02:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 30 Apr 2023 02:20 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि बूंद कुंवर और नरेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। संदीप को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहां से सिम्स रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
two killed including woman, 12-year-old child injured in pickup collision in gpm
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में रविवार को तेज रफ्तार पिकअप ने महिला सहित दो लोगों की जान ले ली। महिला सड़क किनारे बस के इंतजार में खड़ी थी। इसी दौरान पिकअप ने उसे चपेट में लेते हुए कुचल दिया। इसके बाद बाइक पर मंदिर जा रहे मामा-भांजे को टक्कर मार दी। इसमें मामा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। हादसा गौरेला थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दौंजरा गांव निवासी बूंद कुंवर अपने रिश्तेदार के घर मध्य प्रदेश जाने के लिए निकली थी। वह बस के इंतजार में वेंकटनगर मुख्य मार्ग स्थित हर्राटोला गांव के बस स्टैंड पर खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने बूंद कुंवर को जोरदार टक्कर मारी और कुचलते हुए निकल गया। इसके चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला को कुचलने के बाद अनियंत्रित हुई पिकअप ने सामने से आ रहे एक बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारते हुए खेत में जा घुसी। 
विज्ञापन




वहीं टक्कर के चलते बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसमें मध्य प्रदेश के अनूपपुर कोतमा के कोलमी गांव निवासी नरेंद्र सूर्यवंशी की मौत हो गई। वह अपने 12 साल के भांजे संदीप सूर्यवंशी के साथ मरहीमाता मंदिर जा रहे थे। वहां पर उनकी पूजा सामग्री की दुकान है। हादसे में संदीप को गंभीर चोट आई है। उसके एक हाथ- पैर फ्रैक्चर है और सिर फट गया है। हादसा होते देख आसपास के लोगों ने डायल-112 को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed