फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Two inter state sandalwood smugglers arrested goods worth Rs 12 lakh seized

GPM: अंतरराज्यीय दो चंदन तस्कर गिरफ्तार, 12 लाख रुपये का सामान जब्त, आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

Sun, 10 Mar 2024 07:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 10 Mar 2024 07:18 PM IST
सार

गौरेला पुलिस और साइबर सेल को पिकअप वाहन आने की सूचना पर पुलिस ने टीकरकला तिराहे के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर चेक किया गया जिसमें तीन प्लास्टिक के बोरों पर चंदन की लकड़ी बरामद की गई।

विज्ञापन
Two inter state sandalwood smugglers arrested goods worth Rs 12 lakh seized
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेन्ड्रा मरवाही में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है जिसमे पुलिस और साइबर सेल की टीम ने अंतरराज्जीय चंदन तस्कर गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है आरोपियों से पुलिस ने लगभग एक कुंतल चंदन के पेड़, एक पिकअप वाहन सब कुल कीमत लगभग 12 लाख रुपये का सामान जब्त किया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

विज्ञापन


जीपीएम पुलिस ने अंतरराज्जीय चंदन तस्कर गिरोह के दो तस्कर को चंदन की तस्करी करते गिरफ्तार किया है। तस्करों के द्वारा चंदन की लकड़ी को मध्यप्रदेश से अनूपपुर जिले से काटकर छत्तीसगढ़ के गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में ग्राहक की तलाश कर रहे थे जो इन्हें ऊंचे दाम में खरीद सके मामले की जानकारी मिलते ही जिले की गौरेला पुलिस और साइबर सेल की टीम ने तस्करों की योजना को नाकाम करते हुए उन्हें धर दबोचा। 

विज्ञापन

 

पुलिस ने आरोपी तस्करों से 90 किलो चंदन लकड़ी को जब्त किया गया था जिसकी कीमत लगभग 7,20,000 रुपये की थी साथ ही एक पिकअप वाहन जिसमें से आरोपी चंदन की लकड़ी की तस्करी कर रहे थे जिसका क्रमांक सीजी 10 ए वाई 7585, जिसकी कीमती 04 लाख, कुल कीमती 11,20,000 बरामद किया गया है। पूरे मामले में पुलिस ने दो आरोपी जितेंद्र सिंह सराठी पिता भानु सिंह सराठी उम्र 29 साल निवासी पोंडी सेमरहा टोला थाना जैतहरी जिला अनूपपुर हाल मुकाम मुड़ाटोला अंधियार खोह। मोतीलाल यादव पिता जमुना प्रसाद यादव उम्र 40 साल निवासी दर्री थाना गौरेला को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गौरेला पुलिस और साइबर सेल को पिकअप वाहन आने की सूचना पर पुलिस ने टीकरकला तिराहे के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर चेक किया गया जिसमें तीन प्लास्टिक के बोरों पर चंदन की लकड़ी बरामद की गई। आरोपियों से पूछताछ पर पाया गया कि उक्त लकड़ी मध्यप्रदेश के अनूपुर जिले के भेलवा गांव के पास से चोरी कर काट कर लाए थे और ऊंचे दाम में बेचते। संरक्षित प्रजाति का वृक्ष होने से उक्त लकड़ी के परिवहन आदि का परमिट नही होने से लकड़ी व पिकअप को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed