{"_id":"68b58cc455c23842680c2de1","slug":"thirty-five-thousand-rupees-were-taken-out-by-breaking-bike-s-trunk-in-middle-of-market-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pendra: बीच बाजार में बाइक की डिक्की तोड़कर निकाले 35 हजार रुपये, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pendra: बीच बाजार में बाइक की डिक्की तोड़कर निकाले 35 हजार रुपये, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध
Mon, 01 Sep 2025 05:57 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 01 Sep 2025 05:57 PM IST
सार
चोर ने इतनी सफाई से चोरी को अंजाम दिया कि बाजार के बीच की सड़क होने के बावजूद किसी को चोरी की कानोंकान भनक तक नहीं लगी, हालांकि बाद में सीसीटीवी में एक संदिग्ध का चेहरा सामने आया, जो मोटरसाइकिल के पास संदिग्ध रूप से खड़ा हुआ था, सरे बाजार हुई इस चोरी से अंदाजा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी बाइक से निकले रुपये और पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पेंड्रा के भीड़भाड़ वाले जैन मोहल्ले से दिनदहाड़े चोरी की वारदात अंजाम दी गई है। एसबीआई बैंक की शाखा से एक शिक्षक ने पैसे निकालकर बाइक की डिक्की में रखे और कुछ समय के लिए गाड़ी को एक ज्वेलर्स शॉप के सामने खड़ा किया ही था कि उसी दौरान डिक्की से चोर ने 35000 रुपये पार कर दिए। मामले की जानकारी मिलते ही पेंड्रा पुलिस और साइबर सेल की टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त में जुट गए हैं।
विज्ञापन
पेंड्रा थाना क्षेत्र के व्यस्ततम इलाके जैन मोहल्ले में सोमवार को जेके ज्वेलर्स के सामने से बाइक की डिक्की तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। अमारु गांव के रहने वाले शिक्षक नेवल सिंह ठाकुर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पेंड्रा शाखा से 35000 रुपये लेकर निकले और कैश को बैंक पासबुक व मोटरसाइकिल के कागजातों के साथ अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रख लिया। वहां से कुछ दूर स्थित जैन मोहल्ले में ज्वेलर्स दुकान के सामने अपनी मोटरसाइकिल को खड़ी कर दुकान के अंदर चले गए और कुछ देर बाद जैसे ही उनकी नजर बाइक पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि उनकी मोटरसाइकिल की डिक्की टूटी हुई थी और उसमें रखे रुपये गायब थे।
विज्ञापन
चोर ने इतनी सफाई से चोरी को अंजाम दिया कि बाजार के बीच की सड़क होने के बावजूद किसी को चोरी की कानोंकान भनक तक नहीं लगी, हालांकि बाद में सीसीटीवी में एक संदिग्ध का चेहरा सामने आया, जो मोटरसाइकिल के पास संदिग्ध रूप से खड़ा हुआ था, सरे बाजार हुई इस चोरी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह काम किसी पेशेवर चोर गिरोह का है, जो इस इलाके में पहले ही करीब 20 घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इस घटना के पीछे नट या कंजर गिरोह हो सकता है। पुलिस भी इसी दिशा में जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
विज्ञापन