फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Sick bear died Forest Department performed the last rites after post mortem in Gaurela Pendra Marwahi

GMP: बीमार भालू की हुई मौत, वन विभाग ने पोस्टमार्टम कराने के बाद किया अंतिम संस्कार

Wed, 29 Nov 2023 03:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 29 Nov 2023 03:56 PM IST
सार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के दानीकुंडी इलाके में मिले बीमार भालू की मौत हो गई, मंगलवार को बीमार भालू के देखे जाने की सूचना के बाद वन अमले ने भालू का रेस्क्यू कर उसका इलाज करने की प्रक्रिया में जुटा था लेकिन भालू की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Sick bear died Forest Department performed the last rites after post mortem in Gaurela Pendra Marwahi
भालू का किया गया अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के दानीकुंडी इलाके में मिले बीमार भालू की मौत हो गई, मंगलवार को बीमार भालू के देखे जाने की सूचना के बाद वन अमले ने भालू का रेस्क्यू कर उसका इलाज करने की प्रक्रिया में जुटा था लेकिन भालू की मौत हो गई है। फिलहाल भालू के पोस्टमार्टम के बाद भालू का अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया है।

विज्ञापन

 

दरअसल मरवाही के दानीकुंडी बीट में कल एक भालू रिहायशी बस्ती के काफी पास पहुंच गया था, भालू के रिहायशी बस्ती के नजदीक पहुंच जाने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद ग्रामीण भालू को जंगल की ओर खदेडने लगे, जिसके बाद ग्रामीणों को अहसास हुआ कि भालू अस्वस्थ्य है या घायल अवस्था में है और चलने में असमर्थ है।

विज्ञापन

 

ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मरवाही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू टीम के माध्यम से भालू का रेस्क्यू किया गया। लेकिन भालू की कुछ देर बाद मौत हो गई, इसके बाद वन विभाग की आधिकारियों की उपस्थिति में भालू का पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवा कर भालू का अंतिम संस्कार किया गया है। वहीं अधिकारियों की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही भालु की मौत की सही वजह सामने आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed