फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Shock to JCCJ before Los elections thousands of people joined BJP in Gaurela Pendra Marwahi

GPM: लोस चुनाव से पहले JCCJ को झटका, हजारों की संख्या में लोग भाजपा में शामिल, सरोज पांडेय ने किया स्वागत

Sat, 20 Apr 2024 05:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 20 Apr 2024 05:57 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी पार्टी के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के समस्त जिला संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों सहित हजारों कार्यकर्ताओं के साथ आज कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडे के समक्ष भाजपा पार्टी में प्रवेश कर लिया है।

विज्ञापन
Shock to JCCJ before Los elections thousands of people joined BJP in Gaurela Pendra Marwahi
लोस चुनाव से पहले JCCJ को झटका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी पार्टी के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के समस्त जिला संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों सहित हजारों कार्यकर्ताओं के साथ आज कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडे के समक्ष भाजपा पार्टी में प्रवेश कर लिया है। इस दौरान सरोज पांडे ने छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी आपके प्रवेश से काफी मजबूत होगी। इसका असर भी चुनाव परिणाम पर अवश्य पड़ेगा और हम बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे।

विज्ञापन

 

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी द्वारा आठ वर्ष पूर्व गठित छत्तीसगढ़ जनताकांग्रेस (जोगी) पार्टी के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के नेता एवं कार्यकर्ता शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए राजनीतिज्ञों का अनुमान है कि छजकां एवं भाजपा का यह तालमेल कोरबा लोकसभा क्षेत्र के चुनावी राजनीतिक समीकरण बदल देगा। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर हो रहे इस बड़े राजनीतिक उलट फेर से कांग्रेस का राजनीतिक ताना- बाना पूरी तरह गड़बड़ा जाएगा। लोकसभा चुनाव के बीच छजकां कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का भाजपा प्रवेश भाजपा की बड़ी राजनीतिक जीत मानी जा रही है। 

विज्ञापन

 

इस अवसर पर सरोज पांडे ने कहा कि भाजपा का परिवार बड़ा हुआ है, सरोज पांडे ने कहा कि मरवाही विधानसभा क्षेत्र के लिए एक अलग से रोड मैप तैयार होगा, क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है निश्चित ही विकास की काफी संभावनाएं हैं काम का बहुत अवसर है यहां सब मिलकर इस क्षेत्र का विकास करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed