{"_id":"64bbf32e5604fe2a870d9155","slug":"police-arrested-a-smuggler-with-cannabis-worth-rs-10-lakh-2023-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gaurela-Pendra-Marwahi: अंतरराज्जीय तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा, 10 लाख का गांजा बरामद, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gaurela-Pendra-Marwahi: अंतरराज्जीय तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा, 10 लाख का गांजा बरामद, साथी फरार
Sat, 22 Jul 2023 08:49 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 22 Jul 2023 08:49 PM IST
सार
पुलिस ने 125 किलो ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत बाजार में 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने अंतरराज्जीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 125 किलो ग्राम गांजे की कीमत 10,00,000 सहित एक पिकअप कीमत 7,00,00 कुल कीमत 17,00,000 जब्त की है। वहीं पिकअप वाहन के साथ चल रही एक्सयूवी 300 वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
दरअसल, पुलिस अधिकारियों के मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिलासपुर की ओर रतनपुर होते हुए पिकअप वाहन सोल्ड और एक्सयूवी 300 कार एमपी 65 सी 5077 में अवैध रूप से गांजा का परिवहन कर बिलासपुर के रास्ते मध्यप्रदेश के राजेंद्रग्राम की ओर जा रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम और साइबर सेल की टीम के द्वारा नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। उसी दौरान कारिआम की तरफ से आ रही कार और पिकअप को चेक करने रोकने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
लेकिन एक्सयूवी कार का चालक फरार हो गया। पर पीछे से आ रही पिकअप का चालक भी तेजी से भाग रहा था, जो लाटा के पास पलट गई। वाहन चालक भी जंगल तरफ भाग गया। एक व्यक्ति पकड़ाया है, जिसने अपना नाम विक्रम सिंह बताया है। बताया है कि पिकअप चालक विजय सिंह और xuv300 कार चालक इंद्रपाल और उसका साथी भूरा और अन्य तीन व्यक्ति थे, जो उड़ीसा से गांजा लेकर राजेंद्र ग्राम जा रहे थे। जो भाग गए।
विज्ञापन
पिकअप से कुल 125 किलो मादक द्रव्य गांजा बरामद किया गया। नारकोटिक्स एक्ट के तहत की जाने वाली कार्रवाई का पालन करते हुए विधिवत कार्रवाई कर पिकअप को जब्त कर आरोपी विक्रम सिंह परस्ते उर्फ को गिरफ्तार कर लिया है। भीमा निवासी देवराहा टोला पिपरहा थाना राजेंद्र ग्राम जिला अनूपपुर (मध्य प्रदेश) को थाना पेंड्रा के अपराध क्रमांक 267/23 धारा 20 B एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं मामले में फरार आरोपियों की पतासाजी में पुलिस जुट गई है।