फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   NRHM employees strike continues on 15th day in Gorella Pendra Marwahi

GPM: 15वें दिन भी NRHM कर्मचारियों का धरना रहा जारी, काम पर लौटने के आदेश की प्रतियां जलाकर जताया विरोध

Mon, 01 Sep 2025 08:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 01 Sep 2025 08:55 PM IST
सार

18 अगस्त से लगातार अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एनआरएचएम कर्मचारियों ने आज 15वें दिन भी धरना प्रदर्शन किया। इस कड़ी में आज जिले के लगभग 200 कर्मचारियों ने शासन के उस आदेश की प्रतियां जलाईं जिसमें शासन की ओर से कहा गया है कि आप काम पर लौटें।

विज्ञापन
NRHM employees strike continues on 15th day in Gorella Pendra Marwahi
प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के लगभग 200 एनआरएचएम कर्मचारियों का 15वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा, जहां पर आज इन्होंने काम पर लौटने के शासन के आदेश की प्रतियां जलाईं और इसे दमनकारी आदेश बताया। साथ ही आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री, वित्तमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को अपने खून से पोस्टकार्ड लिखकर अपनी मांगों को जायज बताया और मांगें पूरी करने को कहा है।

विज्ञापन


दरअसल, 18 अगस्त से लगातार अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एनआरएचएम कर्मचारियों ने आज 15वें दिन भी धरना प्रदर्शन किया। इस कड़ी में आज जिले के लगभग 200 कर्मचारियों ने शासन के उस आदेश की प्रतियां जलाईं जिसमें शासन की ओर से कहा गया है कि आप काम पर लौटें, साथ ही इस आदेश को हड़तालियों ने शासन का दमनकारी आदेश बतलाया है। वहीं हड़तालियों ने शासन प्रशासन का ध्यान अपनी ओर खींचने को प्रदेश के मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को अपने खून से पोस्टकार्ड लिखा है, जिसमें अपनी मांगों को पूरा करने का निवेदन किया है।
विज्ञापन


वहीं एनआरएचएम कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ा है। साथ ही हड़तालियों का साफ-साफ कहना है कि इस बार वे आरपार की लड़ाई के मूड में हैं। हड़तालियों की मुख्य मांगें नियमितीकरण/ स्थायीकरण, ग्रेड पेय निर्धारण, मेडिकल अवकाश एवं अनुकंपा नियुक्ति सहित 10 सूत्रीय मांग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed