{"_id":"64cb27732b8d6517a00816e5","slug":"meteorological-department-issued-alert-for-heavy-rains-in-gorella-pendra-marwahi-for-next-three-days-2023-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GPM News: 48 घंटे की बारिश बनी आफत, सड़कें पानी-पानी; मौसम विभाग ने जारी किया अगले तीन दिनों का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: 48 घंटे की बारिश बनी आफत, सड़कें पानी-पानी; मौसम विभाग ने जारी किया अगले तीन दिनों का अलर्ट
Thu, 03 Aug 2023 09:35 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 03 Aug 2023 09:35 AM IST
सार
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया है। बारिश की वजह से किसानों के चेहरों पर खुशी है।
विज्ञापन
48 घंटे से हो रही रुक रुककर बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में पिछले 48 घंटे से रुक रुककर हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। तो कुछ सड़कों पर पानी ऊपर आ गया है। जिससे लोगों को परेशान हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में मौसम का अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक रुक रुक कर बारिश होगी।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले 48 घंटों से गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में रुक रुककर बारिश जारी बारिश से खेती किसानी के काम में तेजी आ गई है। जिससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं, तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की है। वहीं लगातार झमाझम बारिश से नदी नाले उफान पर हैं तो गौरेला के कोरजा गांव को जाने वाली सड़क पर स्थित नदी नाले में बारिश के पानी से उफान पर है।
विज्ञापन
पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, मलनिया बांध से पानी छोड़े जाने से खेतों में भी पानी भर गया है। पेण्ड्रा से भदौरा होते हुए खोडरी को जोडने वाली सड़क में स्थित छूइया नाला पुलिया के ऊपर से बारिश का पानी निकल रहा है। वहीं जोगिसार से कारिआम जाने वाली सड़क पर स्थित खराब है। पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। जिसके चलते इस सड़क पर आने जाने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभी आने वाले दो दिनों तक इस क्षेत्र में बारिश जारी रहने की बात मौसम विभाग ने की है।
विज्ञापन