फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   GPM There was a stir after the dead body of Ram Singh Pav was found in the pond

GPM: तालाब में राम सिंह पाव का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों का बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 28 Nov 2023 07:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 28 Nov 2023 07:37 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार भीग जाने के बाद घर जाते समय नहाने के दौरान राम सिंह तालाब में डूब गया होगा, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
GPM There was a stir after the dead body of Ram Singh Pav was found in the pond
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के कटरा इलाके में आज उस समय हड़कम्प मच गया जब गांव के लोगों ने गांव के तालाब में एक शव को उतराते हुए देखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी मरवाही पुलिस को दी, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

   

शव की पहचान 17 वर्षीय राम सिंह पाव के रूप में हुई जो अपने परिजनों के साथ खेत में बनाए खनिहाल में फसलों को सुरक्षित करने गया हुआ था और आज हो रही बारिश के चलते वो बारिश में भीग गया जिसके बाद खेत में अपने परिजनों को घर जाने की बात कह वहां से घर जाने को निकल गया, जिसके बाद उसकी लाश गांव के तालाब में तैरती मिली। 

विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार भीग जाने के बाद घर जाते समय नहाने के दौरान राम सिंह तालाब में डूब गया होगा, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed