फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Gaurela Pendra Marwahi husband killed his wife by attacking her with a sharp weapon

बेवफाई नहीं हुई बर्दाश्त: प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखी पत्नी, धारदार हथियार से वार कर पति ने ली जान

Sun, 21 Jul 2024 09:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 21 Jul 2024 09:51 AM IST
सार

पेंड्रा में पति ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद पत्नी अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने लगी थी।

विज्ञापन
Gaurela Pendra Marwahi husband killed his wife by attacking her with a sharp weapon
Pendra Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेंड्रा में पति ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद पत्नी अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने लगी थी। जिसके बाद गुस्साए पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा के गिरारी गांव में रहने वाली जुबैदा बेगम को अपने ससुराल के पड़ोस में रहने वाले अशोक सेन से प्रेम हो गया। शुक्रवार शाम को जुबैदा के पति जमील खान ने अपनी पत्नी को अशोक को आपत्तिजनक स्थिति में घर के पास रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद जमील और उसके घर वालो ने जुबैदा और अशोक की जमकर पिटाई की। जिसके बाद घटना की सूचना 112 को दी गई। मौके पर पहुंची 112 पुलिस जमील, जुबैदा और अशोक को पेंड्रा थाने लेकर आ गई। जहां पर पुलिस के सामने ही जुबैदा अशोक के साथ उंसके घर मे रहने को तैयार हो गई और पेंड्रा थाने से वापस आने के बाद वो अपने प्रेमी के साथ ही उसके घर मे रहने लगी।
विज्ञापन


जिसके बाद से जुबैदा का पति जमील काफी गुस्से में था। वह अशोक और जुबैदा दोनों मौत हत्या करना चाहता था। कल शाम लगभग सात बजकर 45 मिनट पर अशोक अपने मोहल्ले में बैठा था। उसी दौरान अशोक के घर में पीछे बाड़ी के रास्ते जमील दाखिल हुआ। जहां पर जुबैदा उसे मिल गई, जिसके बाद जमील ने अपने साथ ले गए धारदार हथियार से जुबैदा पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ 9 से 10 वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुबैदा की चीख पुकार सुनकर घर के बाहर खड़े अशोक और मोहल्ले वाले घर के अंदर दाखिल हुए तो देखा कि जमील एक के बाद एक लगातार जुबैदा पर वार कर रहा है। उसके बाद जमील अशोक पर हमला करने को बढ़ा तो अशोक और उसके साथ घर में आए लोग बाहर भाग गए। जिसके बाद जमील वापस पीछे बाड़ी के रास्ते से भाग खड़ा हुआ। मामले की सूचना पर पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही फरार आरोपी पति को पास के गांव से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed