{"_id":"644de8b1a0080494640f9b84","slug":"continuous-rain-in-gorella-pendra-marwahi-caused-drop-in-temperature-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: लगातार बारिश से तापमान में हुई गिरावट, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: लगातार बारिश से तापमान में हुई गिरावट, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
Sun, 30 Apr 2023 09:34 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 30 Apr 2023 09:34 AM IST
सार
जिले में पिछले 10 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं, लगातार हो रही बारिश के चलते बिजली की भी आंख मिचौली जारी है।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों के साथ ही गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में भी बीते सप्ताह भर से अधिक समय से बेमौसम बरसात हुई। आज भी सुबह से तेज हवाओं के साथ मौसम में बदलाव हुआ। आसमान में छाए काले बादलों की वजह से दिन रात जैसा लगने लगा। तेज हवाओं के साथ जिले में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी हो गया है।
विज्ञापन
जिले में पिछले 10 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं, लगातार हो रही बारिश के चलते बिजली की भी आंख मिचौली जारी है। पेंड्रा गौरेला मरवाही सहित अमरकंटक में भी तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के साथ तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पेड़ गिरने की भी सूचना है। बेमौसम बारिश के चलते शहरी इलाकों में कई जगहों पर जलजमाव के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले 10 दिनों से इलाके में हर रोज दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। कल शनिवार दोपहर बाद से शुरू हुई बारिश रात भर रुक रुक कर जारी रही। वहीं, इस बेमौसम बारिश से तापमान में जरूर गिरावट दर्ज की गई है पर अप्रैल की झुलसा देने वाली गर्मी के मौसम में इस तरह से बरसात जैसा मौसम अब मौसमी बीमारियों के फैलने की संभावना है और लगातार अस्पतालों में मौसमी बीमारी के मरीजों के पहुचने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन