फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Congress press conference against arrest of Devendra Yadav in Balodabazar violence case

देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी का विरोध: कांग्रेस भड़की, बोली- ये भाजपा की बौखलाहट, इनके पास सबूत भी नहीं

Thu, 22 Aug 2024 08:31 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 22 Aug 2024 08:31 PM IST
सार

बलौदाबाजार हिंसा में आरोपी बनाए गए कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के समर्थन में एक प्रेस वार्ता हुई। कांग्रेस ने कहा कि हिंसा को लेकर सरकार का इंटेलिजेंट फेल बतलाया जा रहा है। सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Congress press conference against arrest of Devendra Yadav in Balodabazar violence case
बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने प्रेसवार्ता की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के बलौदाबाजार हिंसा में आरोपी बनाए गए कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के समर्थन में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने प्रेसवार्ता की। बलौदाबाजार हिंसा को लेकर सरकार का इंटेलिजेन्ट फेल बतलाया है। साथ ही बलौदाबाजार हिंसा में सरकार निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने प्रेसवार्ता की। कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता में शैलेश पांडेय ने प्रदेश सरकार पर बलौदाबाजार हिंसा आगजनी को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार के मामले में प्रदेश की साय सरकार अपनी नाकामी और पूरे देश में हुई बदनामी को छुपा रही है। विपक्ष के नेताओं को परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस के विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी भाजपा की बौखलाहट को दर्शाता है। यह विपक्ष को बदनाम करने की साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक देवेन्द्र यादव बलौदाबाजार में न भाषण दिया और न ही कलेक्टर ऑफिस प्रदर्शन में शामिल हुए। वे भीड़ में पांच मिनिट रुक कर वापस आ गये थे। कहीं भी किसी हिंसक घटना में उनके संलिप्तता का कोई भी साक्ष्य नहीं और न ही वे किसी भी प्रकार की घटना में शामिल थे। पुलिस ने उनको गलत तरीके से गिरफ्तार किया है।


पूरी घटना के लिये प्रदेश की भाजपा सरकार दोषी है। लचर कानून व्यवस्था और प्रशासन की निरंकुशता व लापरवाही से बलौदाबाजार में सतनामी समाज के आंदोलन में असामाजिक तत्वों की घुसपैठ हुई और इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। इस पूरे आंदोलन में भाजपा के जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े सहित अन्य भाजपा नेताओं की भूमिका भी संदिग्ध है। प्रदेश सरकार उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed