फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Bhupesh Baghel called state government catchphrase Mahant said Gandhi family can also become Prime Minister in

GPM: भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार को बताया जुमलेबाज, महंत बोले- गांधी परिवार से भी हो सकता है प्रधानमंत्री

Thu, 02 May 2024 06:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 02 May 2024 06:52 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की भाजपा सरकार को जुमले बाज सरकार कहते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। वहीं चरणदास महंत ने कहा कि  गांधी परिवार से भी कोई प्रधानमंत्री हो सकता है हालांकि उन्हें प्रधानमंत्री बनने की कोई लालसा नहीं है।  
 

विज्ञापन
Bhupesh Baghel called state government catchphrase Mahant said Gandhi family can also become Prime Minister in
भूपेश बघेल और चरणदास महंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में बिलासपुर और कोरबा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने आए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की भाजपा सरकार को जुमले बाज सरकार कहते हुए भाजपा के 400 पार के नारे पर आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि बाबा साहब के संविधान को छेड़ना चाहती है, उसे बदलना चाहती है, भाजपा आरक्षण खत्म करना चाहती है, जल जंगल जमीन में जो आदिवासियों का अधिकार है उसे समाप्त करना चाहती लेकिन जनता बिल्कुल भी संविधान बदलना नहीं चाहती इसलिए भारतीय जनता पार्टी आज बैकफुट पर है। 

विज्ञापन

 

भूपेश बघेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में किए गए दावे जो खोखले निकले जिसका परिणाम कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में मिलेगा। हेलीपैड में भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी 400 का दावा इसलिए करना चाहती है कि संविधान में परिवर्तन, आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। वही जल जंगल जमीन पर आदिवासियों का जो अधिकार है वह समाप्त करना चाहते हैं। इसलिए भाजपा को 400 पर चाहिए ताकि वह संविधान को खत्म कर सके। 

विज्ञापन

 

पेण्ड्रा के हाई स्कूल मैदान में हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पेण्ड्रा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने पत्रकारों से कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री पर बिगड़े बोल बोले तो राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने को लेकर भी कहा कि गांधी परिवार से भी कोई प्रधानमंत्री हो सकता है हालाकि उन्हें प्रधानमंत्री बनने की कोई भी लालसा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी परिवार से भी कोई प्रधानमंत्री हो सकता है- महंत

कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत पीसीसीचीफ दीपक बैज शामिल हुए इस दौरान डॉ महंत ने मंच से कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाने की अपील की। प्रधानमंत्री को लेकर कहा कि वे खुद ही 10वीं पास हैं उनके पास संविधान सीखने जाएंगे क्या..? खुद 10वीं पास जिसे संविधान नहीं समझता वह हमें क्या संविधान समझाएगा। प्रधानमंत्री के द्वारा कांग्रेसियों को चट्टे बट्टे जैसे शब्दों का उपयोग किये जाने को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता यह सड़क छाप व्यक्ति की भाषा है। 



वही महंत ने कहा कि पहले दो चरण के मतदान को देखकर मोदी जी का दिमाग खराब हुआ है,उनके गृह मंत्री और वह अंट संट बोल रहे हैं वो बौरा गए हैं उनका दिमाग खराब हो गया है। 400 पार क्या 200 पार होना भी मुश्किल है। महंत ने इंडिया गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद के सवाल पर कहा कि हम लोग चाहते हैं कि प्रधानमंत्री राहुल गांधी बने, मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहने के दौरान मैंने सोनिया जी से रिक्वेस्ट किया था की अंतिम 2 साल में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बना दो जिस पर सोनिया ने मुझे डांट कर कहा था कि क्या तुमने राहुल से बात की। वह खुद ही प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहता मैं क्यो बना दूं, न सोनिया गांधी को मतलब है न राहुल गांधी को दोनों प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहते, पर गांधी परिवार से भी कोई प्रधानमंत्री हो सकता है हालाकि उन्हें प्रधानमंत्री बनने की कोई लालसा नहीं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed