फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   an employee working as a computer operator in the Public Relations Department

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: साइलेंसर की आवाज को लेकर विवाद, कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारी से बेल्ट से मारपीट

Sun, 20 Sep 2026 07:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2026 07:37 AM IST
सार

गौरेला में साइलेंसर की तेज आवाज को लेकर विवाद में कलेक्टर कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद इशराक जहांगीरी से बेल्ट और हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई। पुलिस ने निहाल भरिया समेत दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

 

विज्ञापन
an employee working as a computer operator in the Public Relations Department
जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी से ज्योतिपुर तिराहे पर मारपीट

विस्तार

कलेक्टर कार्यालय की जनसंपर्क शाखा में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत कर्मचारी मोहम्मद इशराक जहांगीरी के साथ ज्योतिपुर तिराहे के पास मारपीट का मामला सामने आया है। मोटरसाइकिल के साइलेंसर की तेज आवाज को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने कर्मचारी से बेल्ट और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। आरोपियों ने उसे जान से खत्म करने की धमकी भी दी।

विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, वह रात करीब 9:30 बजे कलेक्टर कार्यालय की जनसंपर्क शाखा में काम खत्म करने के बाद मोटरसाइकिल से ग्राम टीकरकला स्थित अपने घर लौट रहा था। ज्योतिपुर तिराहे के पास निहाल भरिया और उसका एक साथी मिला। साइलेंसर की तेज आवाज को लेकर दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

विज्ञापन


पढे़ं: मुख्यमंत्री साय ने चौथे छत्तीसगढ़ कैंसर सम्मेलन का किया शुभारंभ, उपचार में समग्र दृष्टिकोण पर जोर 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद निहाल भरिया ने बेल्ट से उसकी पीठ और चेहरे पर हमला किया, जबकि उसके साथी ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मारपीट में पीड़ित की पीठ और बाएं गाल में चोट आई। मौके पर मौजूद आकाश तिवारी ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने अपराध क्रमांक 0413/26 दर्ज करते हुए निहाल भरिया और उसके एक साथी के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है।

गौरतलब है कि ज्योतिपुर तिराहे के आसपास लगातार घटनाएं सामने आने से स्थानीय लोगों में चिंता है। करीब चार दिन पहले इसी क्षेत्र में एक छात्रा को चलती बाइक से युवकों द्वारा डंडे से मारने की घटना भी सामने आई थी। लगातार घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed