{"_id":"65e2e303b3eb45943c03ccf8","slug":"good-news-for-farmers-of-chhattisgarh-cm-vishnudev-sai-made-a-big-announcement-paddy-bonus-available-this-mo-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी: सीएम विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा; इस दिन मिलगा धान का बोनस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी: सीएम विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा; इस दिन मिलगा धान का बोनस
Sat, 02 Mar 2024 01:58 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:58 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है। 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि (बोनस) लगभग 13 हजार करोड़ रुपये प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है। 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि (बोनस) लगभग 13 हजार करोड़ रुपये प्रदान की जाएगी। सीएम विष्णुदेव साय जशपुर जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने यह घोषणा की है।
विज्ञापन
इस दौरान सीएम साय ने पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा की है। गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण के लिए 32 लाख रुपये, फरसाबहार में संस्कृतिक मंडप के लिए 10 लाख, शिवमन्दिर से कासाटोली के लिए 12 लाख रुपये की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
सीएम साय जशपुर जिले के तामामुंडा-फरसाबहार हेलीपैड पहुंचे। यहां विधायक गोमती साय, कौशल्या देवी साय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान सीएम साय ने फरसाबहार विकास खंड के अंतर्गत ग्राम तामामुंडा में स्थित गिरी गोवर्धन धाम में निर्मित सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप सहित अखिल भारतीय महाकुल (यादव) समाज के कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का भी रोपण किया।
विज्ञापन