फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   gold theft news: 18.5 kg gold worth Rs 10 crore seized in Durg, police arrested two accused

दुर्ग में 10 करोड़ का 18.5 किलो सोना जब्त: पेशे से नाई है आरोपी, प्लास्टिक सर्जरी करवाकर बदलने वाला था चेहरा

Fri, 29 Sep 2023 03:11 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/दुर्ग
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/दुर्ग Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 29 Sep 2023 03:11 PM IST
सार

पुलिस ने भिलाई के स्मृति नगर के एक घर से छापा मारकर साढ़े 18 किलो सोने की ज्वेलरी जब्त की है। इसकी कुल कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। इसके साथ ही चोरी के इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
gold  theft news: 18.5 kg gold worth Rs 10 crore seized in Durg, police arrested two accused
जब्त सोना, पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस ने भिलाई के स्मृति नगर के एक घर से छापा मारकर साढ़े 18 किलो सोने की ज्वेलरी जब्त की है। इसकी कुल कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। इसके साथ ही चोरी के इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जब्त सोना नई दिल्ली में हुई 25 करोड़ की सोने की चोरी से जुड़ा है। दोनों आरोपी लोकेश श्रीवास और शिवा चंद्रवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी लोकेश ने बताया कि वह चोरी के बाद प्लास्टिक सर्जरी कराकर अपना चेहरा बदलने वाला था। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल की डिग्गी से 10 लाख नगद और एक थार कार भी जब्त किया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कवर्धा निवासी आरोपी लोकेश श्रीवास चोरी के सोने को भिलाई के स्मृति नगर में हेमंत शुक्ला के घर में छिपाकर रखा था और बीते 15 दिन से हेमंत के घर में ही रह रहा था। इससे पहले वह हेयर सैलून की दुकान में काम करता था।  सोने के इस बड़े रैकेट को लेकर दिल्ली, तेलंगाना, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग पुलिस कार्रवाई में लगी है। पुलिस का ये भी कहना है कि आरोपी लोकेश एकबार रागढ़ जेल को तोड़कर भाग चुका है। उसने सबसे पहले वर्ष 2011 में भिलाई संगम डेयरी में चोरी की थी। इसके अलावा साल 2018 में भिलाई के  पारख जवेलर्स, दिल्ली, तेलंगाना और यूपी समेत कई शहरों में अब तक 40 करोड़ की चोरी कर चुका है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Photos: चादर और बैग में सोना ही सोना... ज्वेलरी शोरूम के चोरों के घर छापा मारा तो इतने आभूषण देख पुलिस हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी लोकेश ने वर्ष 2021 में दुर्ग छत्तीसगढ़ से 40 किलो सोना चुराया था। इस मामले में मध्य प्रदेश पुलिस लोकेश व उसके साथी की तलाश कर रही थी। मध्य प्रदेश पुलिस ने लोकेश के साथी को गिरफ्तार कर लिया था और उसके साथी ने बताया था कि लोकेश दिल्ली में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने गया है। इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी थी। आरोपी लोकेश और उसका साथी आंध्र प्रदेश में भी चोरी की बड़ी वारदात करके आए थे। आंध्र प्रदेश पुलिस मध्य प्रदेश पहुंची थी। इसके बाद इन दोनों के बारे में खुलासा हुआ था। मध्य प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी थी। उसके बाद दिल्ली पुलिस इस चोरी की इस सबसे बड़ी वारदात का खुलासा कर सकी। मध्य प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी थी। उसके बाद दिल्ली पुलिस इस चोरी की इस सबसे बड़ी वारदात का खुलासा कर सकी।

दिल्ली में 24 सितंबर की रात भोगल इलाके केउमराव सिंह ज्वेलर्स शोरूम में 25 करोड़ की चोरी हुई थी। चोर चौथे भवन का ताला तोड़कर दुकान में घुसे थे फिर स्ट्रॉन्ग रूम की दीवार को काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज में दो चोर दिखे थे। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने भी दावा किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed