फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   gold bracelet and ring stolen of young man in raipur

रायपुर: युवक के हाथ से उड़ाए गोल्ड के ब्रेसलेट और अंगूठी; कार में सोये व्यक्ति को नहीं लगी भनक

Thu, 31 Aug 2023 05:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 31 Aug 2023 05:53 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोर चोरी के घटना को सरेआम अंजाम दे रहे हैं। एक ऐसा ही मामला सिविल लाइन थाने क्षेत्र में देखने को मिला है, जहां युवक के चार पहिया वाहन में सो जाने पर शातिर चोर ने सोने के ब्रेसलेट और अंगूठी पार कर दिए।

विज्ञापन
gold bracelet and ring stolen of young man  in raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोर चोरी के घटना को सरेआम अंजाम दे रहे हैं। एक ऐसा ही मामला सिविल लाइन थाने क्षेत्र में देखने को मिला है, जहां युवक के चार पहिया वाहन में सो जाने पर शातिर चोर ने सोने के ब्रेसलेट और अंगूठी पार कर दिए। युवक जागने के बाद हक्का-बक्का हो गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी है। अब तक कार्रवाई जारी है। 
विज्ञापन


कचना रायपुर निवासी सौरव मिश्रा ने बताया कि उसका  खुद का पब्लिकेशन और प्रिंटिंग प्रेस का बिजनेस है। बीते दिनों 28 अगस्त को साढ़े चार बजे घड़ी चौक के आस-पास था। उसके दोस्त के मर्सिडीज गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया। पेट्रोल खत्म होने पर कार को सड़क किनारे में खड़ी कर बैठा था। वहीं मदद के इंतजार में किसी को बुला रहा था। इस दौरान कार में बैठे-बैठे ही उसकी आंख लग गई। इसके बाद शातिर चोर ने चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि कार के दरवाजे को खुला रखकर आराम कर रहा था। इस दौरान 50 ग्राम के ब्रेसलेट और उंगली में पहने एक सोने की अंगूठी को चोर ने पार कर दिया। इसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए आंकी गई है। मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने बताया कि युवक की शिकायत के बाद FIR दर्ज किया गया है। वहीं आगे की कार्रवाई जारी है। अज्ञात आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed