{"_id":"67c7446be180c3451405ce5a","slug":"girodpuri-mela-chief-minister-vishnudev-sai-attended-girodpuri-mela-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Girodpuri Mela: गिरौदपुरी मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गुरुगद्दी की पूजा कर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Girodpuri Mela: गिरौदपुरी मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गुरुगद्दी की पूजा कर लिया आशीर्वाद
Tue, 04 Mar 2025 11:50 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:50 PM IST
सार
Girodpuri Mela CG: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए।
विज्ञापन
गिरौदपुरी मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Girodpuri Mela CG: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए। मेला के पहले दिन गुरु गद्दी का दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मेला समिति की मांग पर गिरौदपुरी मेले की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मेला परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर तक स्थायी शेड निर्माण की घोषणा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री साय ने मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को स्वयं प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर धर्मगुरु गुरुबालदास साहेब, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल, पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा, कलेक्टर दीपक सोनी, एसएसपी विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में संत एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
तीन दिवसीय गिरौदपुरी मेला 4 मार्च से 6 मार्च तक आयोजित होगा। गिरौदपुरी धाम में हर वर्ष आयोजित होने वाला यह मेला गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बन रहा है।