फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   girls were worshipped in Balrampur Ramanujganj on occasion of Maha Ashtami

बलरामपुर रामानुजगंज: महाअष्टमी के अवसर पर कन्याओं का हुआ पूजन, अंतरराष्ट्रीय कथावाचक सदानंद महाराज हुए शामिल

Sat, 05 Apr 2025 06:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: श्याम जी. Updated Sat, 05 Apr 2025 06:14 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज विश्व हिंदू परिषद एवं छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में कन्या पूजन का विशाल आयोजन किया गया। यहां सैकड़ों कन्याओं का  पूजन किया गया। साथ ही कन्याओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
girls were worshipped in Balrampur Ramanujganj on occasion of Maha Ashtami
कन्या पूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज विश्व हिंदू परिषद एवं छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम देवगई में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक सदानंद महाराज के विशेष उपस्थिति में चैत्र नवरात्र के महाअष्टमी के अवसर पर कन्या पूजन का विशाल आयोजन गांव के दुर्गा मंडप प्रांगण में आयोजित किया गया। यहां सैकड़ों कन्याओं का  पूजन किया गया। साथ ही कन्याओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। गांव में हो रहे पहली बार कन्या पूजन के बड़े आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखते बन रहा था।

विज्ञापन


इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कथावाचक सदानंद महाराज ने कहा कि कन्या पूजन का महत्व हिंदू धर्म में बहुत अधिक है। यह अनुष्ठान कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनकी पूजा करने के लिए किया जाता है। कन्याओं को देवी का रूप माना जाता है और उनकी पूजा करने से देवी की कृपा प्राप्त होती है। कन्या पूजन कन्याओं के प्रति सम्मान और आदर को दर्शाता है। कन्या पूजन नारी शक्ति का सम्मान करने के लिए किया जाता है। कन्या पूजन करने से आध्यात्मिक लाभ होता है। यह आत्मा को शुद्ध करता है। कन्या पूजन सामाजिक महत्व को भी दर्शाता है जैसे कि कन्याओं के प्रति सम्मान और आदर को बढ़ावा देना। 
विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अरुण केसरी, भाजपा जिला महामंत्री दीना नाथ यादव,जिला पंचायत के सभापति बद्री यादव, मुंशी सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष बीडी लाल गुप्ता, बलरामपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, मंडल महामंत्री दयाल विश्वाश, मेहीलाल आयाम, अनोज यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा आयोजन की जमकर सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन समिति के प्रमुख आकाश तिवारी ने कहा कि विगत चार वर्षों से कन्या पूजन का आयोजन हम लोगों के द्वारा कराया जा रहा है। यह आयोजन स्थानीय ग्रामीण एवं नगरवासियों के सहयोग से संपन्न होता है। आयोजन को सफल बनाने में सरपंच लालमोहन सिंह, उबलक मरावी, बेल बहादुर सिंह, राजेश प्रजापति, नरेश अगरिया, गोला सिंह मनोज प्रजापति, सत्या सिंह, कमलेश यादव, परमानंद कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, शैलेश यादव उदय यादव चिंतन ,उमेष कुशवाहा, अरविंद यादव,पूजा सिंह दीपक गिरी, अर्चित ठाकुर ,सत्यम गुप्ता सहित अन्य लोग सक्रिय रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed