फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Girls were stopped from taking PAT exam in Gaurela in name of Aadhar card

परीक्षा केंद्र की मनमानी: पीएटी परीक्षा में आधार कार्ड के नाम पर छात्राओं को रोका, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Thu, 15 May 2025 02:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला, नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला, नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Thu, 15 May 2025 02:33 PM IST
सार

गौरेला के माधवराव सप्रे शिक्षा महाविद्यालय में पीएटी परीक्षा के दौरान आधार कार्ड में मामूली त्रुटियों के कारण दर्जनभर छात्राओं को प्रवेश से वंचित किया गया। नाराज छात्राओं ने कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Girls were stopped from taking PAT exam in Gaurela in name of Aadhar card
छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) परीक्षा में गौरेला के माधवराव सप्रे शिक्षा महाविद्यालय में दर्जनभर छात्राओं को आधार कार्ड में मामूली त्रुटियों का हवाला देकर परीक्षा में बैठने से वंचित कर दिया गया। नाराज छात्राएं जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और शिकायत दर्ज कर ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


छात्राओं ने बताया कि उन्होंने समय पर पंजीकरण कराया था और प्रवेश पत्र साथ लाईं थी, लेकिन परीक्षा केंद्र के कर्मचारियों ने आधार कार्ड में छोटी-मोटी त्रुटियों के आधार पर उन्हें प्रवेश से रोक दिया। पीड़ित छात्राओं ने आरोप लगाया कि केंद्र के स्टाफ ने उनके साथ बेरुखी और अपमानजनक व्यवहार किया। उनका कहना है कि पीएटी की तैयारी में उन्होंने वर्षों मेहनत की थी, लेकिन केंद्र की लापरवाही ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन


छात्राओं ने इस अन्याय को उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करार देते हुए कार्रवाई की मांग की। जिला कलेक्टर ने मामले में उचित जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed