{"_id":"697b696d2f4bfa083b049692","slug":"girlfriend-arrives-to-meet-her-boyfriend-in-jail-on-his-birthday-in-raipur-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: सलाखों के बीच भी रिश्ते कैद नहीं होते, जेल में बंद प्रेमी के जन्मदिन पर मुलाकात करने पहुंची प्रेमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: सलाखों के बीच भी रिश्ते कैद नहीं होते, जेल में बंद प्रेमी के जन्मदिन पर मुलाकात करने पहुंची प्रेमिका
Thu, 29 Jan 2026 07:36 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 29 Jan 2026 07:36 PM IST
सार
रायपुर सेंट्रल जेल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो ने जेल की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर सेंट्रल जेल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो ने जेल की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल क्लिप में जेल में बंद एक कैदी अपनी प्रेमिका के साथ मुलाकात कक्ष में दिखाई दे रहा है, जहां युवती मोबाइल से वीडियो बनाती नजर आ रही है।
जानकारी के अनुसार, कैदी के जन्मदिन के अवसर पर उसकी प्रेमिका उससे मिलने जेल पहुंची थी। मुलाकात के दौरान उसने वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में युवती अपने भाव व्यक्त करते हुए कैदी के जन्मदिन की बात करती सुनाई देती है। साथ ही इसमें एक फिल्मी गाने को एडिट कर जोड़ा गया है, जिससे यह वीडियो और ज्यादा चर्चा में आ गया।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जेल के भीतर, खासकर मुलाकात कक्ष में मोबाइल फोन ले जाना सख्त रूप से प्रतिबंधित है। इसके बावजूद मोबाइल अंदर कैसे पहुंचा, इस पर अब सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल, इस पूरे मामले पर जेल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।