फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Girlfriend and boyfriend committed suicide by hanging in Balod

CG: बॉयफ्रेंड के बाद गर्लफ्रेंड ने भी फांसी लगाकर दी जान, कमरे में लटका मिला शव; UPSC की कर रही थी तैयारी

Mon, 24 Feb 2025 10:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Mon, 24 Feb 2025 10:27 PM IST
सार

बालोद जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद उसकी गर्लफ्रेंड ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Girlfriend and boyfriend committed suicide by hanging in Balod
कोतवाली थाना बालोद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग के बम्लेश्वरी कॉलोनी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही 29 साल की एक युवती ने सोमवार को किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती मूलत: बालोद जिले की रहने वाली थी। वह दुर्ग में किराये के मकान में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। पद्मनाभपुर थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि युवती के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। उसने कोई सुसाइडल नोट नहीं छोड़ा है। फिलहाल उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं, युवती का मोबाइल जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि दानिटोला में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा उसी की गर्लफ्रेंड थी। 

विज्ञापन

 
शादी से पहले युवक ने लगाई फांसी
बालोद जिले में दूल्हा बनने वाले युवक कोमल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पिछले महीने सगाई हुई थी। घर में शादी का कार्ड बांटने का काम चल रहा था। पांच साल की भतीजी ने उसे मुखाग्नि दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान दानिटोला निवासी कोमल सिंह रावटे (30) के रूप में हुई है। सोमवार सुबह 8 से 9 बजे के बीच अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसकी भंवरमला की बेटी के साथ शादी तय हुई थी। 20, 21 और 22 अप्रैल को शादी होनी थी।
विज्ञापन


खेत गए थे पिता
पुलिस के अनुसार, कोमल के पिता तिलक रावटे सोमवार सुबह 8 बजे खेत गए थे। कोमल अपने कमरे में था। अंदर से कोई आवाज न आने पर कोमल की मां को कुछ अजीब लगा। खिड़की से झांका, तो बेटा फंदे से झूलता मिला। मां की चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल दुकान में करता था काम
ग्रामीणों के अनुसार, कोमल बालोद के कर्मा कॉम्पलेक्स के लक्की मोबाइल दुकान में काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। युवक ने भी किसी तरह का कोई सुसाइल नोट नहीं छोड़ा है। ऐसी चर्चा है कि दुर्ग और बालोद में आत्महत्या करने वाले युवती और युवक का आपस में प्रेम प्रसंग था। फिलहाल पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed