फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Girl murdered with sharp weapon in broad daylight

युवती की दिनदहाड़े हत्या: सनकी युवक ने धारदार हथियार से की हत्या, गलियों में दौड़ा-दौड़ाकर लड़की पर किए वार

Tue, 19 Mar 2024 06:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 19 Mar 2024 06:35 AM IST
सार

युवक-युवती दोनों स्कूटी से कहीं जा रहे थे। अचानक रास्ते में दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस बीच लड़का मारपीट करने लगा तो लड़की जान बचाने बशिन में एक ग्रामीण के घर घुस गई। 

विज्ञापन
Girl murdered with sharp weapon in broad daylight
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरियाबंद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम बाशिन में एक सनकी युवक ने धारदार हथियार से वार कर स्वास्थ्य कर्मी युवती को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने युवती को गलियों में दौड़ा-दौड़ाकर वार किए। युवती फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम सिर्रीकला के अस्पताल में काम करती थी। वारदात के बाद भागते हुए आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी का नाम श्याम साहू नवापारा राजिम बताया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, युवक-युवती दोनों स्कूटी से कहीं जा रहे थे। अचानक रास्ते में दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस बीच लड़का मारपीट करने लगा तो लड़की जान बचाने बशिन में एक ग्रामीण के घर घुस गई। जहां युवक ने धरदार हथियार से युवती की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी भागने लगा, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन


मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार युवती किसी अन्य शख्स से बात करने लगी थी। यह बात आरोपी को पसंद नहीं थी। आरोपी नयापारा से आया और युवती से झगड़ा किया, फिर हत्या कर दी। जिस तरह दिन दहाड़े हत्या हुई है इससे यही लग रहा है कि आरोपी ने युवती की हत्या का साजिश पहले से रची थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे का कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed