फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Girl dies in road accident in Durg

Road Accident: ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, हादसे में चांदनी की मौत; एक महिला घायल

Mon, 07 Oct 2024 09:58 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 07 Oct 2024 09:58 PM IST
सार

दुर्ग जिले में ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को अपनी चपेट में ले लिया। स्कूटी चला रही युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ में बैठी एक महिला को सामान्य चोट आई है।
 

विज्ञापन
Girl dies in road accident in Durg
ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपेला थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई है। ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को अपनी चपेट में ले लिया। स्कूटी चला रही युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ में बैठी एक महिला को सामान्य चोट आई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर सुपेला और यातायात पुलिस मौके पर पहुंचकर पुलिस शव को सुपेला अस्पताल मोर्चुरी भेजकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि नेहरू नगर और कोसा नाला के बीच एक ट्रक ने स्कूटी सवार को अपने चपेट में ले लिया, जिसे स्कूटी चल रही युवती की मौके पर मौत हो गई। वहीं, साथ में पीछे बैठी महिला को सामान्य चोट आई है। मृतका की पहचान चांदनी वर्मा के रूप मे हुई, जो राजनांदगांव जिले के भैसतरा गांव की रहने वाली है और स्कूटी से रायपुर खरोरा अपनी बहन के घर जा रही थी। 
विज्ञापन


इसी दौरान नेहरू नगर के पास पहुंची पीछे से आ रहे ट्रक NL 01 AJ0110 के चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त किया है। सुपेला पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed