फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Girl body taken out from grave for black magic many body parts removed to do black magic in Gariaband

Gariaband: तंत्र मंत्र के लिए कब्र से निकाला लड़की का शव, काला जादू करने के लिए निकाले शरीर के कई अंग

Sun, 16 Jun 2024 06:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 16 Jun 2024 06:52 PM IST
सार

गरियाबंद जिले के ग्राम पसौद में तंत्रमंत्र काला जादू के लिए कब्र खोदकर रोशनी साहू के शव से अंग निकालने का मामला जोर पकड़ते जा रहा है, शव से गायब दो हाथ व खोपड़ी को ढूंढने व डॉग स्कॉट की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण फिंगेश्वर थाना पहुंच गए। 

विज्ञापन
Girl body taken out from grave for black magic many body parts removed to do black magic in Gariaband
हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने समझाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरियाबंद जिले के ग्राम पसौद में तंत्रमंत्र काला जादू के लिए कब्र खोदकर रोशनी साहू के शव से अंग निकालने का मामला जोर पकड़ते जा रहा है, शव से गायब दो हाथ व खोपड़ी को ढूंढने व डॉग स्कॉट की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण फिंगेश्वर थाना पहुंच गए। बता दें कि सुबह पुलिस बॉडी पार्ट ढूंढने गांव गई तो उंगली मिला बाकी दोनों हाथ व खोपड़ी अब भी गायब थे जिससे आक्रोशित ग्रामीण और पुलिस के बीच बहस हुई। 

विज्ञापन


पुलिस को गांव से जाते देख आक्रोशित ग्रामीण 5 किलोमीटर तक पुलिस का पीछा किए और फिंगेश्वर थाना पहुंच कर घेराव कर दिए मौके पर मैजूद SDM अर्पिता पाठक ने पुनः डॉग स्कॉट के साथ टीम भेज कर जांच करने की बात कही है, मामले में कथित तांत्रिक और उसके 2 सहयोगियों को पुलिस हिरासत में है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के पसौद गांव में  करीब दो माह पहले गांव की 25 वर्षीय रोशनी साहू की एक बीमारी की वजह से मौत हो गई थी साजन ने अंतिम संस्कार कर शव दफना दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच परिजनों को जानकारी मिली कि काला जादू के लिए कब्र से शव के कुछ अंग निकाल लिए हैं मामला फिंगेश्वर थाना पहुंचा परिजनों के आरोपी व हंगामा पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घंटे खुदाई कराई लेकिन कुछ नहीं मिला इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा दफन लाश को निकाल कर जांच की मांग की इसके बाद जब पुलिस अंतिम संस्कार किए हुए कब्र खोदकर जांच की तो लाश के तो हाथ और खोपड़ी गायब मिले।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed