फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gaushalas, Gauthans and Kanji House is Online mapping in Raipur CG

छत्तीसगढ़: मवेशियों को सड़क से भगाने खुद सड़क पर उतरा प्रशासन, 51 जगहों में लगी 102 ऑफिसर्स की ड्यूटी

Tue, 15 Aug 2023 06:44 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 15 Aug 2023 06:44 PM IST
सार

पशुओं को सड़कों पर आने से रोकने के लिए प्रशासन ने कई विशेष कदम उठाए हैं। गौशालाओं, गौठानों और कांजी हाउस की ऑनलाइन मैपिंग कार्य किया जा रहा है। गूगल मैप के जरिए आवारा पशुओं सर्च कर उस गौठान, कांजी हाउस ले जाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Gaushalas, Gauthans and Kanji House is Online mapping in Raipur CG
मवेशियों को सड़क से भगाने खुद सड़क पर उतरा प्रशासन, 51 जगहों में लगी 102 ऑफिसर्स की ड्यूटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पशुओं को सड़कों पर आने से रोकने के लिए प्रशासन ने कई विशेष कदम उठाए हैं। गौशालाओं, गौठानों और कांजी हाउस की ऑनलाइन मैपिंग कार्य किया जा रहा है। गूगल मैप के जरिए आवारा पशुओं सर्च कर उस गौठान, कांजी हाउस ले जाने में मदद मिलेगी। पशुओं के सड़क पर आ जाने से राहगीरों के साथ कई दुर्घटना होते रहती है। अधिकारियों ने मुख्य मार्ग से पशुओं भागने काम लगातार कर रहे हैं। उच्च न्यायालय ने अधिकारियों को इसके लिए विभागीय नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए है।

विज्ञापन


बैठक में नगरीय प्रशासन एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देशानुसार  गौशालाओं, गौठान और कांजी हाउस का गूगल मैप पर मैपिंग का काम पूरा हो गया है। गूगल मैप में सर्च करने पर आसानी से पास में कांजी-हाऊस और गौशाला के लोकेशन का पता चल जाता है। उन्होंने बताया कि लेयरिंग का काम चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने चिन्हांकित 51 पाइंट्स को को-आर्डिनेट के साथ-साथ ग्रामों और नगरीय निकायों में भी मैपिंग कार्य किया गया है। मुख्य सचिव ने गूगल मैप को यूज करने के लिए बताया कि ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, राजस्व विभाग, पुलिस सहित कई संबंधितों को उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न चयनित सड़कों पर करीब 51 स्थानों में 102 कर्मचारियों अधिकारियों की ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है। इन लोकेशन की पूरा जानकारी ग्रामवार मैपिंग के लिए उपलब्ध करा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि आम लोगों के पशुओं के सड़क पर होने की जानकारी हेल्प लाइन नंबर 1033 पर दी जा सकती है। हाईवे पेट्रोलिंग के संबंध में एसओपी भी जारी कर दी गई है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि पशुओं की टैगिंग और रेडियम बेल्ट बांधने के कार्य में और तेजी लाई जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed