{"_id":"68c38876cd51af738d02263a","slug":"gariaband-chhattisgarh-encounter-intermittent-firing-is-still-underway-between-security-forces-and-naxals-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gariaband Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 नक्सली ढेर; रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gariaband Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 नक्सली ढेर; रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी
Fri, 12 Sep 2025 08:12 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 12 Sep 2025 08:12 AM IST
सार
मैनपुर के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर गरियाबंद ई-30, एसटीएफ और सीआरपीएफ की कोबरा टीम मौके पर पहुंची, जहां फोर्स और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर मुठभेड़ चल रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ के गरियाबंद में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। गरियाबंद ई-30, एसटीएफ और कोबरा की स्पेशल फोर्स सक्रिय है। अभी तक जारी मुठभेड़ में 10 हथियार बरामद हुए हैं और सीसी सदस्य मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सली मारे गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मैनपुर के जंगलों में हुई मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण भी मारा गया। 25 लाख रुपये का इनामी नक्सली प्रमोद भी ढेर हुआ। रायपुर संभाग के आईजी अमरेश मिश्रा और गरियाबंद जिले के एसपी निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि की।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, मैनपुर के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर गरियाबंद ई-30, एसटीएफ और सीआरपीएफ की कोबरा टीम मौके पर पहुंची, जहां फोर्स और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किये गये हैं। इनमें सात आटोमेटिक हथियार शामिल हैं। कई नक्सल सामग्री भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों द्वारा कल मारे गए मनोज उर्फ बालकृष्ण सहित 10 नक्सलियों के शव गरियाबंद जिला मुख्यालय लाए गए।
#WATCH | छत्तीसगढ़ | सुरक्षा बलों द्वारा कल मारे गए CC सदस्य मनोज उर्फ बालकृष्ण सहित 10 नक्सलियों के शव गरियाबंद जिला मुख्यालय लाए गए। pic.twitter.com/tRSHCY5Jpa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 12, 2025
बताया जाता है कि एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण उर्फ भास्कर नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी का मेंबर था। वह ओडिशा स्टेट कमेटी का सचिव था। वह ओएससी और सीआरबी का भी सदस्य था।