फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gang supplying heroin caught through video-location sharing, consignment of drugs worth 57 lakh seized

Raipur Crime: वीडियो-लोकेशन शेयरिंग से हेरोइन सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 57 लाख की नशे की खेप जब्त

Sat, 23 Aug 2025 06:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 23 Aug 2025 06:34 PM IST
सार

रायपुर पुलिस ने एक बड़े ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह वीडियो कॉल और लोकेशन शेयरिंग के जरिये हेरोइन (चिट्टा) की सप्लाई करता था।

विज्ञापन
Gang supplying heroin caught through video-location sharing, consignment of drugs worth 57 lakh seized
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर पुलिस ने एक बड़े ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह वीडियो कॉल और लोकेशन शेयरिंग के जरिये हेरोइन (चिट्टा) की सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 273.19 ग्राम हेरोइन, पांच मोबाइल फोन और एक दोपहिया वाहन जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 57 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


गिरोह का मुख्य सप्लायर मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू है, जो पंजाब के एक तस्कर से नशे का माल लाकर रायपुर में खपाता था। वह अपने डिस्ट्रीब्यूटर विजय मोटवानी और भूषण शर्मा को हेरोइन सप्लाई करता था। ये लोग इसे आगे छोटे सप्लायरों तक पहुंचाते थे।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
थाना कबीरनगर और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने हीरापुर स्थित वेदांत वाटिका के पास दबिश देकर जग्गू को रंगेहाथ पकड़ लिया। पूछताछ में उसके नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी कर उसकी पत्नी जसप्रीत कौर, विजय मोटवानी, नितिन पटेल और दिव्या जैन को भी गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरे प्रकरण में भूषण शर्मा को भी पकड़ा गया। अब तक रायपुर पुलिस 34 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर करीब 1.57 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी
  • मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू (मुख्य सप्लायर)
  • विजय मोटवानी (डिस्ट्रीब्यूटर)
  • भूषण शर्मा (डिस्ट्रीब्यूटर)
  • जसप्रीत कौर (जग्गू की पत्नी)
  • नितिन पटेल
  • दिव्या जैन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अंतरराज्यीय नेटवर्क को तोड़ने के लिए कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed